महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. बता दें कि पुणे के पॉश बाणेर इलाके से एक बड़ा ड्रग रैकेट पकड़ा गया है. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि दोनों के पास से करीब 16 किलो गाजा पुलिस ने बरामद किया है.
दरअसल, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि बाणेर में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा बेचने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने महानगर इलाके में स्विमिंग पूल के पास में आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. पुलिस को दो व्यक्ति पर शक हुआ और उनसे पूछताछ की गई. साथ ही उनकी जांच भी की गई. जांच के दौरान पुलिस को दोनों के पास से हल्दी का पैकेट मिला. शुरू में तो दोनों में से किसी ने भी सच नहीं बताया. हालांकि, बाद में पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद पता चला कि वह हल्दी नहीं बल्कि गांजा है. पुलिस ने करीब 3 किलो गांजा उस समय बरामद किया.
काफी समय तक पूछताछ के बाद उन्होंने अपने घर में और गांजा होने की बात कबूल की. पिंपरी-चिंचवड स्थित में जांच पड़ताल करने के बाद दोनों के पास से कुल 16 किलो गांजा बरामद किया है. आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम किया करते थे और हल्दी के पैकेट का इस्तेमाल करके गांजे की बिक्री किया करते थे.
ये भी पढ़ें: भारत की तरह लंदन में थूकना पड़ा भारी! कोर्ट ने ठोका 3 लाख 44 हजार का जुर्माना
