Eid ul Fitr 2026: आज धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में चांद का दीदार हो गया. लखनऊ स्थित ईदगाह ऐशबाग समेत सभी मस्जिदों में शनिवार को ईद उल फितर की नमाज पढ़ी जाएगी. ईद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शहर में खुशी व उत्साह का माहौल है. ऐशबाग स्थित ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सुबह 10 बजे नमाज अदा कराएंगे. 10:15 बजे सामूहिक दुआ होगी, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की जाएगी.
एडवाइजरी जारी
ईद-उल-फितर के मौके पर लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देंगे और गले मिलकर खुशियां एक दूसरे के साथ साझा करेंगे. इसके साथ ही जरुरतमंदों की मदद कर सामाजिक भाईचारे की मिसाल पेश करेंगे. ईद को लेकर शहर के बाजारों में खास रौनक देखने को मिली. इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने ईद उल फितर को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है. मौलाना खालिद रशीद ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है. ईदगाह ऐशबाग में शनिवार सुबह 10 बजे नमाज होगी. मौलाना खालिद रशीद ने सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील है.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रशासन की ओर से भी ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. नमाजियों की सहूलियत के लिए यातायात और पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है. मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि ईद उल फितर के लिए महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.
लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि शुक्रवार को चांद का दीदार हो गया है. अब 21 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि 20 मार्च को एक और रोजा रखा गया. आज ही जुमा अलविदा की नमाज पढ़ाई गई. 21 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा.
कब मनाई जाती है ईद
बता दें कि रमजान का पवित्र महीना 30 दिनों का होता है. इसके बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है. ईद के दिन नमाज पढ़कर लोग अपने घर परिवार और अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक दूसरे की खुशियां बांटते हैं. साथ ही एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देते हैं. आमतौर पर सउदी अरब या खाड़ी देशों में चांद दिखने के बाद ही भारत में ईद का जश्न मनाया जाता है.
