लखनऊ के वजीरगंज से एक दर्दनाक मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बच्ची के गले पर गहरे जख्म हो गए है. बता दें कि भारत में हर जगह पर ऐसे मामले आने की वजह से चाइनीज मांझा हर जगह प्रतिबंधित था. इसके बावजूद लखनऊ में इसका प्रयोग किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक यह 45 दिन में 18 वीं ऐसी घटना है, जिसमें चाइनीज मांझे के कारण लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.
बच्ची अपने पिता के संग बाइक पर बैठी हुई थी. अचानक ही बच्ची के गले में मांझा आकर फंस जाता है. हालांकि, बच्ची के पिता जितनी देर में मामला समझ पाते और बाइक रोक पाते, उतने में बच्ची की गर्दन बुरी तरीके से कट चुकी थी. इस मामले के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. साथ ही आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.
मामला गोलागंज रोड़, जगत नारायण रोड़ वजीरगंज का बताया जा रहा है. दोपहर 22 मार्च के दिन बच्ची अपने पिता के संग में बाइक पर सवार थी. हालांकि, डॉक्टर के पास पिता समय से ले गए, जिसके कारण किसी तरह की अनहोनी होने से बच गई. डॉक्टर ने बच्ची के गर्दन पर टांके लगा दिए है. परिवार की तरफ से पुलिस के पास में कोई शिकायत नहीं की गई है.
पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे के प्रयोग पर बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, रीड हाल सेंट्रल कॉलेज में पतंगबाजी का खेल खेला जा रहा था. पुलिस के समझाने पर ही आरोपी नहीं मान रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया. फ़हीन, साजिद और आमिर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर उन पर शांति भंग करने का मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके अलावा ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली कार, ढाबे के सीसीटीवी में कैद पूरी घटना
