पंजाब के अमृतसर में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. साथ ही पुलिस ने 5 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है.
नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
पंजाब के अमृतसर में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने इस कार्रवाई को किया है. यूनिट ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 किलो हेरोइन भी बरामद की है. मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. इस कार्रवाई के बाद तस्करों के अंदर पंजाब पुलिस को लेकर खौफ बैठ गया है.
पाकिस्तान से जुड़े हैं तार
पंजाब के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया है कि मामले में शुरुआती जांच में पता लगा है कि पाकिस्तान में बैठे हुए एक तस्कर के साथ और विदेश में बैठे के एक हैंडल के साथ में इस मामले के तार जुड़े हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये दोनों सीमा पार से नशीले पदार्थों की खेप भेजते थे. इस मामले में लगातार जांच की जा रही है.
पूछताछ में हो सकते बड़े खुलासे
DGP गौरव यादव ने बताया है कि अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है. मामले में पूरे नेटवर्क का खुलासा करने और पता लगाने के लिए लगातार जांच की जा रही है. उन्होंने दावा किया है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. आपको बता दें कि पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने कार्रवाई को पूरा किया है.
आरोपियों से की जा रही पूछताछ
पंजाब DGP गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है और मामले में 5 किमोग्राम हेरोइन को भी बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार भी किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है. मामले में जांच जारी है.
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव में ओवैसी ने मारी एंट्री! हुमायूं कबीर की पार्टी संग किया गठबंधन; क्या बिगड़ सकता है चुनावी समीकरण?
