दुनिया में ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है. भारत सरकार चीन से आने वाले LNG टैंकों के ऊपर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने जा रही है.
भारत सरकार करने जा रही बड़ा फैसला
पूरी दुनिया में इन दिनों ऊर्जा संकट चल रहा है, बाजार में बढ़ते दबाव और ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. बताया जा रहा है कि भारत सरकार अपने घरेलू व्यापारों को सुरक्षा देने के लिए काफी बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. भारत सरकार चीन से आयात होने वाले सस्ते LNG टैंकों के ऊपर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने जा रही है.
भारतीय कंपनियों को हो रहा नुकसान
आपको बता दें कि सरकारी जांच में पता लगा है कि चीन से आने वाले सस्ते आयात के कारण भारतीय कंपनियों के व्यापार में काफी नुकसान हो रहा है. जिसके बाद इस ड्यूटी को लगाने का फैसला हो सकता है. आपको बता दें कि वाणिज्य मंत्रालय की जांच के बाद में अब वित्त मंत्रालय इस ड्यूटी को लगाने के लिए जल्दी ही आखिरी फैसला ले सकता है.
आइनॉक्स इंडिया लिमिटेड की शिकायत से शुरू हुई जांच
यह पूरा मामला आइनॉक्स इंडिया लिमिटेड की शिकायत के बाद शुरू हुआ है. आपको बता दें कि कंपनी ने आरोप लगाया था कि LNG टैंक चीन से बेहद कम कीमतों पर भारत में भेजे जा रहे हैं. कंपनी की शिकायत मिलने के बाद सरकार ने मामले में जांच शुरू की, जिसके बाद इस जांच में पता लगा कि चीनी कंपनियां इन टैंकों को असल लागत से भी कम कीमत (डंप्ड प्राइसेज) में बेच रही थीं.
भारत लगाएगा एंटी-डंपिंग ड्यूटी
चीन कंपनियों द्वारा कम कीमतों पर बेचे जाने के कारण भारत की कंपनियों को बाजार में टिकना काफी मुश्किल होने लगा था. हालांकि अब भारत की नीति लोकल प्लेयर्स को विदेश की कंपनियों के व्यापार तरीकों से बचाने के लिए काफी काम कर रही है और उसकी ओर तेजी से बढ़ रही है. आपको बता दें कि एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगने के बाद चीन के टैंकों की कीमत बढ़ जाएगी, जिससे भारत की कंपनियों को बाजार में एक जैसे मौके मिलने लगेंगे.
यह भी पढ़ें- अमृतसर में ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़! 5 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार; सीमा पार से चल रहा था खेल?
