IPS Officer Engagement: उत्तर प्रदेश कैडर के दो चर्चित IPS अधिकारियों की सगाई सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. गुरुवार रात संभल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगा लिया. सगाई का यह कार्यक्रम बेहद निजी लेकिन गरिमामय रहा. इसमें कई बड़े अफसर और दोनों परिवार के लोग शामिल हुए. दोनों IPS अफसरों की शादी के बाकी कार्यक्रम राजस्थान में होंगे.
राजस्थान में मचेगी शादी की धूम
संभल के यारा फर्टिलाइजर कैंपस में रिंगसरेमणी के बाद शादी राजस्थान में होगी. दोनों IPS अफसरों की 27 मार्च को बाड़मेर जिले में हल्दी-संगीत सेरेमनी है. 28 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन है. फिर 29 मार्च को मुख्य विवाह समारोह (फेरे) होगा. 30 मार्च को जोधपुर के प्रसिद्ध लारिया रिजॉर्ट में ग्रैंड रिसेप्शन, जिसमें कई राज्यों के वीआईपी मेहमान शिरकत करेंगे.
कहां मिले थे दोनों अधिकारी
इन दोनों IPS अफसरों की मुलाकात तीन साल पहले हुई थी. तभी से इनकी लव स्टोरी शुरू हो गई. IPS अंशिका वर्मा (30) और IPS केके बिश्नोई (32) की पहली मुलाकात साल-2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी. तब बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे. यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं. यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई. इन दोनों की सगाई हो गई है और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
जानिए कौन हैं केके विश्नोई और अंशिका वर्मा
केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अफसर हैं. वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं. वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं. जबकि, अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS ऑफिसर हैं. वर्तमान में वह बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं. अंशिका प्रयागराज की रहने वाली हैं. अंशिका वर्मा सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता और ‘बिना कोचिंग के यूपीएससी क्रैक करने’ की प्रेरणादायक कहानी के लिए जानी जाती हैं, जबकि केके बिश्नोई अपनी सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं.
