गैस की सप्लाई को और मजबूत करने के लिए एक और जहाज LPG गैस लेकर भारत पहुंचा है. जग वसंत नाम का जहाज 42 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गैस लेकर कांडला पोर्ट पर पहुंचा है.
भारत पहुंची 42 हजार मीट्रिक टन गैस
देश में गैस की किल्लत खत्म करने को लेकर एक और बड़ा प्रबंध किया गया है. जानकारी के मुताबिक जग वसंत नाम का एक टैंकर कांडला पोर्ट पहुंच गया है. आपको बता दें कि यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके भारत पहुंचा है. जग वसंत लगभग 42 हजार मीट्रिक टन से भी ज्यादा LPG गैस लेकर भारत पहुंचा है. देश में सरकार लगातार गैस की किल्लत को कम करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है.
मिड-सी ट्रांसफर के जरिए उतरेगी गैस
कांडला पोर्ट अथॉरिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज इस गैस को जहाज से मिड-सी ट्रांसफर के जरिए उतारा जाएगा. आपको बता दें कि मिड-सी ट्रांसफर का मतलब होता है कि समंदर में ही जहाज से गैस को किसी दूसरे सिस्टम या फिर पोर्ट की सुविधाओं तक पहुंचा दिया जाता है. इसकी मदद से गैस काफी तेजी के साथ उतर जाती है और सप्लाई भी जल्दी शुरू हो जाती है.
LPG गैस की स्थिति होगी मजबूत
इस जहाज के आने के बाद अब देश में LPG गैस की स्थिति और भी मजबूत होने की उम्मीद है. गैस की यह खेप जग वसंत नाम के जहाज से आई है. यह जहाज गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचा है. आपको बता दें कि कांडला पोर्ट देश के सबसे बड़े ऊर्जा आयात पोर्ट में से एक है. इस पोर्ट से गैस को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता है.
अभी तक 4 टैंकर पहुंचे भारत
यह जहाज आने के बाद अब आगे के दिनों में घरेलू LPG सप्लाई को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी. आपको बता दें कि यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट से होते हुए भारत आया है. मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. सिर्फ कुछ ही देश ऐसे हैं, जिनके जहाजों को होर्मुज से गुजरने की परमिशन दी जा रही है. आपको बता दें कि जंग के बाद अभी तक होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते हुए 4 टैंकर भारत पहुंच चुके हैं.
यह भी पढ़ें- रामनवमी के जुलूस पर मस्जिद के पीछे से पथराव! पुलिस ने संभाला मोर्चा; मौलाना सहित 10-12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
