महाराष्ट्र के अहिल्यनगर जिले में रामनवमी के जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. इस घटना में 3 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है.
रामनवमी जुलूस पर पथराव
महाराष्ट्र में रामनवमी के जुलूस के दौरान भारी विवाद हुआ है. महाराष्ट्र के अहिल्यनगर जिले में रामनवमी के जुलूस के दौरान गुरुवार को अचानक पथराव शुरू हो गया. अहिल्यनगर जिले के श्रीरामपुर शहर में रामनवमी का जुलूस निकाला जा रहा था, गुरुवार शाम के 4 बजे के करीब यह जुलूस सय्यद बाबा चौक पर मौजूद मस्जिद के सामने से गुजरा, इसी दौरान पथराव शुरू हो गया.
मस्जिद के पूछे से शुरू हुआ पथराव
जानकारी के मुताबिक जुलूस में शामिल लोग खुशी से नाच रह थे, इसी दौरान मस्जिद के पीछे से कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस घटना में 3 लोगों के घायल होने की खबर आई है. एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों तो इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पथराव होते ही कुछ देर के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था.
पुलिस ने संभाला मोर्चा
मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने तुरंत ही मोर्चा संभाला और लोगों की भीड़ को वहां से हटाया. इस मामले में पुलिस ने मस्जिद के मौलाना समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है. फिलहाल हालात काबू में हैं और शहर में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. आपको बता दें कि श्रीरामपुर में रामनवमी का त्योहार हर साल बेहद धूमधाम से मनाया जाता है.
कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
शहर में हुई इस हिंसा के मामले में पुलिस ने लगभग 10 से 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में मस्जिद के मौलाना के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. रामनवमी के जुलूस पर हुए पथराव में 3 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
