Petrol Diesel Excise Duty: केंद्र सरकार ने वैश्विक तेल संकट और बढ़ती कीमतों के बीच आम आदमी को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. इस राहत का असर यूपी में भी दिख सकता है. सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) घटाने का फैसला किया है
Petrol Diesel Price Today 27 March 2026: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण उपजे ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल सरकार ने शुक्रवार को प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है. सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी, जो पहले 13 रुपये थी, वो अब घटकर 3 रुपये रह गई है और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, जो पहले 10 रुपये थी, वो अब शून्य हो गई है.
आज के दाम
लखनऊ में पेट्रोल ₹94.69 और डीजल ₹87.81 में प्रति लीटर मिल रहा है. कानपुर शहरी में ₹94.44 और डीजल ₹87.51, प्रयागराज में ₹95.58 और डीजल ₹88.79, नोएडा में ₹94.74 और डीजल ₹87.81, वाराणसी में ₹95.11 और डीजल ₹88.30, गोरखपुर में ₹95.11 और डीजल ₹88.28, मेरठ में ₹94.56 और डीजल ₹87.64, अलीगढ़ में ₹94.82 और डीजल ₹87.93, आगरा में ₹94.51 और डीजल ₹87.58 है.
आगे क्या?
अब सबकी नजर तेल कंपनियों पर है कि वे इस एक्साइज कटौती का कितना लाभ कस्टमर तक पहुंचाती हैं. इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि राज्य सरकारें भी वैट में कटौती कर केंद्र के फैसले का साथ दें, ताकि आम जनता को पूरी राहत मिल सके.
क्या पेट्रोल और डीजल के दाम होंगे कम?
इस कटौती का मतलब है कि तेल कंपनियों को सरकार ने राहत दी है. सरकारी सूत्रों की मानें तो कहना है कि इससे पेट्रोल और डीजल के दाम कोई कमी नहीं होगी. अभी जितना रेट है, उतना ही बना रहेगा. पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं होगा.
आम लोगों के लिए राहत की बात
कुल मिलाकर, पेट्रोल‑डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को आम लोगों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में जेब और बाजार दोनों पर दिख सकता है.
जानिए क्या होती है एक्साइज ड्यूटी?
एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला वह टैक्स है, जो किसी वस्तु के उत्पादन पर वसूला जाता है. पेट्रोल और डीजल जीएसटी के दायरे से बाहर हैं, इसलिए इन पर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का वैट लगता है. यही वजह है कि ईंधन के खुदरा दामों में टैक्स का हिस्सा काफी बड़ा होता है.
यह भी पढ़ें- होर्मुज खोलने के लिए फ्रांस ने शुरू किया ‘मिशन-35’! कई देश दे रहे साथ; भारत से भी हुई बातचीत
