कैंसर जैसी बीमारी किसी भी व्यक्ति को अंदर से तोड़ सकती है. चाहे वह व्यक्ति मानसिक रूप से कितना भी स्वस्थ हो, लेकिन बीमारी उसे अंदर से पूरा खोखला कर सकती है. ऐसी एक खबर ने लोगों के दिल को दहला दिया है. दरअसल, मुंह के कैंसर से ग्रसित एक व्यक्ति ने पांचवी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है. मामले की बाद अस्पताल और परिवारों वालों में शोक का माहौल है.
पति वार्ड में मौजूद नहीं
मृतक की पहचान भंगेल के 47 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में की गई है. 9 मार्च के दिन में युवक को नोएडा सेक्टर 24 के ESIC अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी पत्नी भी वहां उनके साथ में देखभाल के लिए आई हुई थी. पत्नी इलाज के बीच में बाथरूम गई हुई थी, लेकिन जैसे ही वह वहां वापस लौटी तो उनके पति वार्ड में मौजूद नहीं थे.
खिड़की खोलकर आत्महत्या की
थोड़ी देर बाद उन्हें सूचना मिलती है कि उनके पति ने सीढ़ियों की खिड़की खोलकर आत्महत्या कर ली है. डॉक्टरों ने उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया. पत्नी ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है. नोएडा पुलिस कमिश्नरेट को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद सेक्टर-24 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में मामला बीमारी से परेशान होकर उत्पन्न होने वाले तनाव का लग रहा है. हालांकि, पुलिस ने पत्नी के बयान को दर्ज कर लिया है. पत्नी का आरोप है कि वार्ड में अगर कोई नर्स, स्टाफ या डॉक्टर मौजूद होता, तो ऐसी घटना नहीं होती. निगरानी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हर एक पहलु से मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: रोहिणी में गूंजी गोलियों की आवाज! पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; 2 के पैर में लगी गोली
