महाराष्ट्र से चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक पुलिस कर्मचारी की हत्या का तीन साल बाद खुलासा हो रहा है. चौंका देने वाली बात तो यह हैं कि मामले में दोषी कोई और नहीं बल्कि मृतक की खुद की ही बेटी निकली है.
मामले की जानकारी के अनुसार जयंत बल्लावार की ड्यूटी के दौरान अचानक ही जिला अधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक भवन में मौत हो गई थी. पुलिस या किसी को मामले में दोषी कौन है का पता नहीं लग पाया. हालांकि, मामले में नया मोड़ आ रहा है.
हाल ही में जयंत बल्लावार के दामाद आशीष शेडमाके ने पुलिस के सामने अपने सभी अपराधों को स्वीकार कर लिया है. उसने बताया कि उनकी खुद की बेटी आर्या बल्लावार ने अपने पिता की हत्या की है. इन सब के पीछे के कारण अब धीरे-धीरे स्पष्ट होते दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल, पिता आर्या और आशीष के बीच के संबंधों से परेशान थे. दोनों का 2022 से ही एक दूसरे के साथ में प्रेम संबंध में थे. इसी कारण से आर्या ने अपने पिता को प्रेम संबंधों के बीच से हटाने का फैसला लिया. उसने अपने 22 वर्षीय चचेरे भाई से 2 हजार रूपये में जहर को खरीदा. आर्या ने वह जहर पिता द्वारा ड्यूटी से पहले पीए जाने वाले मिल्कशेक में मिला दिया. मिल्कशेक पीने के बाद में जंयत की ड्यूटी में तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद में उनकी मौत हो गई.
पिता की मौत होने के बाद में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली. हालांकि, थोड़े दिन में दोनों के बीच में विवाद होने लगा. साथ ही आशीष को पुलिस की ट्रेनिंग के दौरान में निकाल दिया. बताया जा रहा हैं कि उसे वहां से अनुशासनहीनता के कारण में हटाया गया था. इसी कारण से दोनों के बीच में विवाद हुआ और दामाद ने जाकर खुद ही पूरा का पूरा मामला पुलिस के सामने में उजागर कर दिया. पुलिस ने तुरंत आशीष शेडमाके, जहर बेचने वाले, पुलिस कांस्टेबल आर्या बल्लावार और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की पूरी कार्रवाई करने में जुट गई है.
ये भी पढ़ें: ESIC अस्पताल में कैंसर से जूझ रहे व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
