उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से लोकसभा सांसद हेमा मालिनी ने लोकसभा में मथुरा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के पैकेज की मांग की है. इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मांग करते हुए कहा है.
मथुरा सांसद हेमा मालिनी की मांग
उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से लोकसभा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में विशेष मांग की है. मथुरा से भारतीय जनता पार्टी से सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के पैकेज की मांग की है. हेमा मालिनी ने सुक्रवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कहा है कि मथुरा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए.
वित्त मंत्री सीतारमण से की मांग
हेमा मालिनी ने शुक्रवार को कहा है कि मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मथुरा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर विकसित करने के लिए पैकेज की मांग करती हूं. उन्होंने इसके साथ ही यह मांग भी की है कि इसे 2026-27 की बजट घोषणा में ही शामिल किया जाए. इस दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि जब से मैं मथुरा की सांसद बनी हूं, वहां मेरे संसदी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है.
प्रधानमंत्री और योगी सरकार का किया धन्यवाद
इस दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि हमने विकास कार्यों को ब्रजतीर्थ विकास परिषद के साथ में मिलकर आगे बढ़ाया है. मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि इसके लिए अपने क्षेत्र की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी सरकार का बेहद आभार व्यक्ति करती हूं. उन्होंने इस दौरान कहा कि आज मथुरा की पहचान अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म स्पॉट के रूप में बन गया. उन्होंने कहा कि आज के समय में वृंदावन में बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं.
स्पेशल पैकेज की मांग
हेमा मालिनी ने लोकसभा में कहा है कि मथुरा में सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन की संभावनाएं असीमित हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मथुरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर की टूरिज्म फैसिलिटी को सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं मथुरा में विश्व स्तर की टूरिस्ट फैसिलिटी सुनिश्चित करने के लिए, धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए, रेल और रोड संपर्क में सुधार करने के लिए, स्तरीय सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए, यमुना रिवर फ्रंट का विकास करने के लिए और ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का विकास और सुंदरीकरण करने के लिए स्पेशल पैकेज की मांग कर रही हूं.
यह भी पढ़ें- रोहिणी में गूंजी गोलियों की आवाज! पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; 2 के पैर में लगी गोली
