नोएडा की एक महिला ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति पर शादी की झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और लाखो रुपए की ठगी करने के आरोप लगाए हैं. महिला के आरोप है की व्यक्ति ने उसका धर्मांतरण करने की भी कोशिश की. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपए रुपये हड़पने की घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक़ पीड़िता ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति पर वर्ष 2022 से मार्च 2026 तक शादी का वादा कर शोषण करने का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने महिला की जानकारी के बिना उसके वीडियो भी बना लिए थे. बाद में इन्हीं वीडियो को दिखाकर वह शादी का वादा करते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा.
महिला से लिए 75 लाख रूपये
पीड़िता ने आरोप लगते हुए बताया कि वर्ष 2011 में वह एक प्रोफेसर के साथ काम करती थी. इसी दौरान आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी, जो उसी प्रोफेसर के साथ पीएचडी कर रहा था. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. आरोप है कि दिसंबर 2022 में आरोपी उसके घर आया और शादी करने की जिद करने लगा. इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मोबाइल से उसके वीडियो बना लिए. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपनी मजबूरियां बताकर धीरे-धीरे महिला से करीब 75 लाख रुपये ले लिए.
पीड़िता की बहन से भी लिए पैसे
वहीं, महिला ने आरोप लगा है कि उसकी छोटी बहन से भी रुपये लिए गए. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति ने करोड़ों रुपए उसकी बहन और उस से शादी के वादे के नाम पर लिए और उस पर भरोसा करके दे दिया था. बताया जा रहा है कि यह सिलसिला मार्च 2026 तक चलता रहा.
पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी
महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए आगे आरोप लगाया कि बाद में आरोपी और उसकी बहन ने उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर भी दोनों शादी का झांसा देकर उससे पैसे लेते रहे. पीड़िता के मुताबिक, जब उसे एहसास हुआ कि आरोपी और उसकी बहन की मंशा उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने और धर्म परिवर्तन कराने की थी, तो उसने पुलिस से शिकायत की. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
