गिरिडीह जिले में एक ही परिवार के आठ लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जानकारी के मुताबिक़ पहले सभी को चक्कर आये, इसके बाद सभी पर बेहोशी छाने लगी. परिजनों के मुताबिक इस दौरान कुछ लोगों के हाथ-पैर भी मुड़ने लगे. सभी को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
झारखंड के गिरिडीह जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के आठ सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जानकारी के मुताबिक़ सभी को एक साथ चक्कर आने लगे और देखते ही देखते वे बेहोश हो गए. परिजनों के मुताबिक, बेहोशी के दौरान कुछ लोगों के हाथ-पैर भी मुड़ने लगे. घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद सभी आठ लोगों को इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया.
अचानक बिगड़ गई परिवार के लोगों की तबीयत
जानकारी के मुताबिक यह मामला डुमरी विधानसभा क्षेत्र का है. यहां एक ही परिवार के आठ सदस्यों की तबीयत अचानक खराब होने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि शुरुआत में परिवार के लोगों को चक्कर आने की शिकायत हुई. इसके बाद एक-एक कर सभी की हालत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए. परिजनों ने बताया कि बेहोश होने के दौरान मरीजों के हाथ-पैर भी मुड़ने लगे थे. एक साथ इतने लोगों की हालत बिगड़ने से परिवार के लोग घबरा गए.
अस्पताल पहुंचाए गए मरीज
जानकारी के मुताबिक़ घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए सभी आठ लोगों को इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH पहुंचाया. गुरुवार को अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने डॉक्टरों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. फिलहाल सभी मरीजों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है और उनका इलाज लगातार जारी है.
सभी का जारी है इलाज
आपको बता दें कि एक ही परिवार के आठ लोगों के अचानक बेहोश होने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अभी तक मरीजों की हालत बिगड़ने की असली वजह की पुष्टि नहीं हुई है. डॉक्टरों की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल अस्पताल में सभी आठ लोगों का इलाज किया जा रहा है.
