धीरे-धीरे सभी बोर्ड अपना रिजल्ट निकालते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में उत्तराखंड बोर्ड भी पीछे नहीं है. जल्द ही उत्तराखंड के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. लाखों विद्यार्थियों की नजर परीक्षा देने के बाद में रिजल्ट पर टिकी होती है. ऐसे में धीरे-धीरे अन्य बोर्ड के रिजल्ट निकलने के बाद उत्तराखंड के छात्रों की भी उत्सुकत्ता और बैचेनी बढ़ने लगीं है.
बता दें कि उत्तराखंड में 21 फरवरी से लेकर 20 मार्च 2026 तक परीक्षाएं चली थी. परीक्षा के बाद में सभी की नजरे रिजल्ट पर टिकी हुई है. माता पिता से लेकर रिश्तेदार तक बच्चे के रिजल्ट के निकलने का इंतजार करते हुए दिखाई देते हैं. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही बच्चों का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. वहां अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख पाएंगे. पिछले साल के पैटर्न को देखा जाए तो रिजल्ट 19 अप्रैल को 11 बजे जारी कर दिया गया था. इस साल भी इसी समय के आसपास में निकलने का आशंका है. कोशिश करें कि आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित जानकारी लेते रहे. अगर आपको नहीं आता कि ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करते हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं.
इस तरह करें रिजल्ट चेक
आपको सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना है.
उसके बाद होम पेज पर 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक दिखाई देगा.
उसमें मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भर कर सबमिट बटन करें.
आपको आपका रिजल्ट उसमें दिखाई दे जाएगा.
रिजल्ट की एक छायाप्रति भी जरूर निकलवा लें.
ये भी पढ़ें: ‘India से ज्यादा Pakistan पसंद है! विदेशी के बयान पर भड़के लोग
