अयोध्या में राम मंदिर के पास हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान अचानक से वहां भीषण आग लग गई. कुछ ही समय में आग इतनी तेज फैली कि यज्ञशाला के साथ पास में मौजूद गौशाला भी इसकी चपेट में आ गई.
अयोध्या में लगी भीषण आग
अयोध्या में राम मंदिर से थोड़ी सी दूरी पर मौजूद राजघाट पर पिछले 9 दिनों से एक बड़ा आयोजन चल रहा था, लेकिन जैसे ही इस आयोजन का आखिरी दिन आया, तो सभी चीजें अचानक से बदल गईं. जानकारी के मुताबिक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान अचानक से वहां भीषण आग लग गई. कुछ ही समय में आग इतनी तेज फैली कि यज्ञशाला के साथ पास में मौजूद गौशाला भी इसकी चपेट में आ गई.
प्रशासन हुआ सतर्क
हादसे के बाद अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में एक एकड़ में महायज्ञ हो रहा था, लेकिन इस महायज्ञ के समापन वाले दिन अचानक से लगी आग ने यहां दहशत का माहौल बना दिया. आग की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया. जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया.
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां
आग की सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मेहनत के बाद आग के ऊपर काबू पाया. सबसे राहत की बात यह है कि इस अग्निकांड में अभी तक किसी की हताहत या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. फायर विभाग के मुताबिक आग यज्ञशाला से लेकर गौशाला तक पहुंच गई थी, लेकिन समय रहते इसके ऊपर काबू पा लिया गया.
आग लगने के कारणों की हो रही जांच
फिलहाल प्रशासन आग लगने के पीछे के कारणों की जांच कर रहा है. इस हादसे के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार और प्रशासन के ऊपर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा कि यज्ञ के बाद लगने वाली आग प्रशासन और प्रबंधन की कमी को दर्शाती है. अखिलेश यादव ने इस आयोजन के पीछे के आर्थिक और मानवीय स्रोतों की जांच की मांग की है.
अखिलेश यादव ने कसा तंज
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाए हैं कि ‘जनता में फैली ये बात बेहद निंदनीय है कि इस यज्ञ के नाम पर मंत्री जी से संबंधित विभाग से विभागीय स्तर पर बड़ी वसूली हुई और पैसे बचाने के चक्कर में विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही ये आयोजन हुआ.’ अखिलेश यादव वे उम्मीद जताई है कि हादसे के बाद सभी लोग सुरक्षित होंगे.
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर! थार ने दादा और 2 मासूमों को मारी टक्कर, हादसे में तीनों की मौत
