उन लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो कि गेमिंग, एनीमेशन, AI और वीडियो में अपना करियर बनाना चाहते हैं. वह उम्मीदवार जो ऐसी फील्ड में काम करने के इच्छुक है, उनके लिए यह काम की खबर है.
दरअसल, Ministry of Information and Broadcasting ने Indian Institute of Creative Technologies के संग में एक AI ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरूआत की है. बता दें कि इसमें 15,000 स्कॉलरशिप का एक प्रोगाम शुरू किया जा रहा हैं, जिसमें YouTube और गूगल दोनों ने इसका साथ दिया है.
किन चीजों में पर रहेगा ज्यादा फोकस
बता दें कि वह युवा जो इसमें भाग लेगा उसे निम्न चीजे सीखने को मिलेगी.
डिजिटल स्टोरीटेलिंग
मीडिया
एनीमेशन
गेमिंग
VFX
इन सभी पर ज्यादा फोकस रखा जाएगा. साथ ही जो भी इस ट्रेनिंग को पूरा कर लेगा, उसे फिर AI और डिजिटल फील्ड के प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा.
प्रोग्राम की खास बात
दरअसल, इस प्रोग्राम की खास बात यह हैं कि इच्छुक उम्मीदवार घर बैठे ही इसकी पढ़ाई को पूरा कर सकते हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड़ से छात्रों को पढ़ाई कराई जाएगी. Google Cloud साथ ही Google Career Certificates के AI कोर्सों को भी इसमें सम्मिलित किया गया जाएगा. इसके अलावा ट्रेनिंग को दो हिस्सों में कराया जाएगा. पहले हिस्से में आपको AI से संबंधित जानकारी बिल्कुल शुरुआत से जानकारी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर के पास महायज्ञ में आग! यज्ञशाला से गौशाला तक फैली लपटें; अलर्ट मोड में प्रशासन
