दिल्ली बॉर्डर से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर इस कार्रवाई को पूरा किया गया है.
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल की है. सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली बॉर्डर से लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आपको बता दें कि आतंकी शब्बीर अहमद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर बांग्लादेश में बैठकर लश्कर का एक नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था.
राजधानी की सीमा पर हुआ गिरफ्तार
दिल्ली से अब इस आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने सूचना के आधार पर इस आतंकी को राजधानी की सीमा पर धर दबोचा है. जांच करने पर सामने आया है कि शब्बीर अहमद सीमा पार से मिलने वाले निर्देशों के मुताबिक भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के मिशन पर था.
शब्बीर से की जा रही पूछताछ
शब्बीर अहमद को गिरफ्तार करने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. आतंकी की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं. शब्बीर से लगातार पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं और पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में उसके कितने साथी कहां-कहां पर छिपे हुए हैं.
कई जगहों पर लगाए थे भारत विरोधी पोस्टर
आपको बता दें कि बीते दिनों में दिल्ली और साउथ इंडिया से लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. लश्कर के इस मॉड्यूल ने दिल्ली और कोलकाता में कई जगहों पर भारत विरोधी पोस्टरों को लगाया था. अब उसके बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल और सेंट्रल एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली बॉर्डर से लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है.
