यूपी से अंधविश्ववास का एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, कानपुर में तंत्र मंत्र का एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसे सुनकर सभी के होश उड़ जाएंगे. एक तरफ अंधविश्वास को खत्म करने में लोग लगे हुए है. तो दूसरी तरफ कुछ लोग उसे चरम सीमा की ओर ले जाते दिखाई देते हैं. अंधविश्वास के नाम पर नींबू मिर्च गेट पर लगाना एक समय में हर किसी के लिए मान्य होता है, लेकिन क्या आपने कभी अंधविश्वास की पूजा में अपनी पत्नी को नग्न अवस्था में बैठाने के बारे में सुना है. हालांकि, शर्मनाक बात तो यह हैं कि पूरा परिवार ऐसे अंधविश्वास में डूबा हुआ था. आइए आपको पूरा मामला समझाए.
दरअसल, 6 मार्च को कानपुर के सचेंडी इलाके से आने वाली एक बड़े और संपन्न परिवार की लड़की की शादी पांडु नगर में निवास करने वाले मिश्रा परिवार से होती है. शुरू में सब सही चलता हैं लेकिन धीरे-धीरे दोनों परिवार की असलियत सामने आती है. पूरा परिवार रात में तंत्र मंत्र करता था. पीड़िता के पूछने पर परिवार कहता कि उनका परिवार करोड़पति इसी कारण से बना है.
धीरे-धीरे लेकिन तंत्र मंत्र ने आक्रामक रूप ले लिया. पूरा परिवार रात के समय में नग्न अवस्था में किसी काला जादू पूजा करने के लिए बैठता था. साथ में पीड़िता पर भी दबाव बनाता. पीड़िता के मना करने पर उसको चप्पल से मारा पिटा जाता और कमरे में ससुर और पति के द्वारा ले जाकर अभद्र व्यवहार किया जाता. पति भी अपने मां-बाप की ज्यादा सुनता था. पूरा परिवार उसके कपड़े उतारने के लिए उसके साथ में मारपीट करता.
सास खुद को कोलकाता का बताती थी. धीरे-धीरे परिवार ने पीड़िता पर 2 करोड़ रुपये और सोना-चांदी की डिमांड की, जिसे पीड़िता ने देने से मना कर दिया. दोनों की शादी करवाने में पहले ही 5 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. ऐसे में इतने पैसे दे पाना उनके लिए संभव नहीं था. बहुत हिम्मत दिखा कर पीड़िता ने अपने परिवार को इस पूरे मामले के बारे में बताया, जिसके बाद जनवरी 2025 परिवार ने पुलिस के पास शिकायत की. हालांकि, शुरू में पीड़िता और आरोपी परिवार के बीच में समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन समझौता न होने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज किया है. आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस सबूत इकट्ठा कर रही है. हालांकि, अभी तक आरोपी परिवार में से कोई सामने नहीं आया है. उनकी दुकान भी काफी दिनों से बंद से हैं. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच करने में लगी हुई है.
ये भी पढ़ें: बदले की सनक में मासूम बना निशाना, CCTV में कैद हैवानियत
