महाराष्ट्र के वसई से दिल को झरझोर कर रख देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां बदला लेने की सनक में एक व्यक्ति ने एक बच्चे की बेरहमी से जमीन में पटक कर हत्या करने की कोशिश की है. पूरा मामला पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था. सोसायटी के लोगों में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है. सभी लोगों का यहीं कहना हैं कि आखिर एक बच्चे को इतनी बेरहमी से कोई कैसे मार सकता है.
दरअसल, कुछ दिन पहले रिक्शा ड्राइवर संदीप पवार और वसई पश्चिम की अनुपम घर संकुल सोसाइटी में निवास करने वाले अतुल कोंढारे के बीच में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था. सभी लोगों का कहना हैं कि दोनों के बीच में विवाद एक मामूली बात को लेकर हुआ था. हालांकि, एक विवाद के कारण अतुल को ऐसा दिन देखना पड़ सकता है, उन्होंने चाह के भी नहीं सोचा होगा.
अतुल का 4 साल का बेटा विघ्नेश सोमवार के दिन पर शाम 7:30 बजे के करीब में सोसाइटी में बच्चे संग खेल रहा था. खेलते-खेलत वह थोड़ी देर के लिए रिक्शा पर बैठ गया. इसके बाद में रिक्शा ड्राइवर आरोपी संदीप वहां आता है और अन्य बच्चों को वहां से भगा देता है. अन्य बच्चों को भगाने के बाद में वह अतुल के बेटे को पैर से पकड़ कर हवा में उछालकर जमीन में फेंक देता है. उसका सिर रिक्शा के रोड़ वाले एरिया में मारता है. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी ने बहुत बुरी तरीके से लड़के को मारा. बच्चे के साथ उसको बचाने आई दादी के साथ में मार पीट की. हालांकि, उसमें इस शर्मनाक हरकत के लिए एक भी प्रतिशत पछतावा नहीं था. वह सब को मैंने बदला लिया कहकर पूरा मामला बता रहा था.
बच्चे को वॉकहार्ट अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है. बच्चा अभी ICU में है. उसकी स्थिति काफी चिंताजनक बताई जा रही है. बच्चा अस्पताल में खून की उल्टियां कर रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ में बीएनएस की जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 और अन्य धाराओं के तहत में मुकदमा दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: धूप से बाद छाए बादल और फिर बारिश; लोगों को मिली गर्मी से राहत
