हनुमान जयंती के मौके पर हिंदूवादी संगठन जहांगीरपुरी और उत्तम नगर जैसे इलाकों में शोभायात्रा निकाल रहे हैं. पुलिस प्रशासन इसे लेकर बेहद अलर्ट पर है. पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं.
हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली पुलिस जहांगीरपुरी और उत्तम नगर में हाई अलर्ट पर तैनात है. गुरुवार को हनुमान जयंती के मौके पर कई हिंदू संगठन दिल्ली के जहांगीरपुरी और उत्तम नगर इलाके में जुलूस निकाल रहे हैं. आपको बता दें कि साल 2022 में जहांगीरपुरी में हिंसा हो गई थी, जिसके बाद अब सुरक्षा को लेकर अब इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.
जहांगीरपुरी और उत्तम नगर में अलर्ट पर पुलिस
जहांगीरपुरी के साथ उत्तम नगर इलाके में भी हिंदूवादी संगठन जुलूस निकाल रहे हैं. आपको बता दें कि उत्तम नगर में 4 मार्च को हुई युवक की हत्या के बाद से ही तनाव है. यहां होली के दौरान पड़ोसियों से झगड़े में एक युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद अब यहां शोभायात्रा निकाली जा रही है. जिसको लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है. आपको बता दें कि जहांगीरपुरी और उत्तम नगर दोनों इलाकों में पुलिस बेहद सतर्क है.
अमन कमेटी की हुई बैठक
पुलिस ने जहांगीरपुरी में हनु्मान जयंती से पहले फ्लैग मार्च और बाइक पेट्रोलिंग की है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक अमन कमेटी की बैठक भी हुई है. आपको बता दें कि जहांगीरपुरी में साल 2022 में काफी हंगामा हुआ था, जिसमें कई लोग और पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इसी के साथ उत्तम नगर में भी हाल ही में विवाद हुआ है, जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट मो पर है.
सीसीटीवी और ड्रोन से हो रही निगरानी
पुलिस ने मुताबिक प्रशासन ने सुरक्षआ को लेकर कई कड़े इंतजाम कर रखे हैं. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए हैं. पुलिस सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन और खुफिया जानकारी से पूरे इलाके में नजर रख रही है. आपको बता दें कि संवेदनशील जगहों पर आने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स भी लगा रखे हैं. लोगों में भरोसा पैदा करने के लिए फ्लैग मार्च और पेट्रोलिंग की है.
यह भी पढ़ें- गुजरात में मौसम का यू-टर्न! कई जिलों में 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट; जानें कहां गिर सकती है बिजली
