महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर 19 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली है. पूरा मामला बुधवार के दिन सुबह 10 बजे का है. युवती के अचानक ऐसा कदम उठा लेने से पूरा परिवार शोक के माहौल में डूब गया है. आत्महत्या करने वाली युवती की पहचान हिमायतनगर तालुका के वाघी गांव निवासी सानिका खांडे के रूप में की गई है.
जानकारी के अनुसार सानिका के महाविद्यालय में आंतरिंक परीक्षा चल रही थी. एग्जाम के खत्म होने के बाद में अपने दोस्त के चली गई थी. उसने हॉस्टल जाने के बाद में अपने चाचा को भी कॉल किया था. चाचा के एग्जाम के बारे में पूछने पर उसने बताया था कि उसका पेपर काफी अच्छा गया है. दरअसल, सानिका इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार शाखा के द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. भाई और सानिका दोनों एक ही क्लास में थे.
चाचा से फोन पर बात करने के बाद में वह अपने दोस्तों के साथ में घूमने चली गई थी. थोड़ी देर साथ घूमने के बाद उसकी दोस्त खाना खाने के लिए चली गई. हालांकि, जब वह खाना खा कर लौटी तो कमरे का नजारा काफी खौफनाक था. सानिका ने फांसी लगा ली थी.
दोस्त ने तुरंत इसकी जानकारी कॉलेज वालों को दी. कॉलेज परिसर ने शव को उतारकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.
मामले की सूचना पुलिस को दी गई. हालांकि, पुलिस ने मामला आकस्मिक मौत का दर्ज किया है. वहीं, परिवार वालों ने आरोप लगाया हैं कि कॉलेज वालों ने परिवार वालों को मामले की जानकारी नहीं दी और शव को उतारकर अस्पताल तक लेकर चले गए. कॉलेज परिसर पर परिवार वालों ने कई सवाल खड़े किए है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: डॉलर पर भारी पड़ा रुपया! RBI के मास्टरस्ट्रोक ने बदला खेल, 2013 के बाद रुपए में दिखी ऐसी मजबूती
