दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, यहां पर पुलिस ने एक बड़े रैकेट का भांडा फोड़ किया है. हालांकि, ये भंड़ाफोड़ किसी छोटी मोटी चीज का नहीं बल्कि बड़ी चीज का है.
दरअसल, दिल्ली पुलिस ने छापा मारा है, जिसमें नकली टूथपेस्ट की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है. गंदे केमिकल का प्रयोग करके यहां पर Sensodyne टूथपेस्ट का निर्माण किया जा रहा था. साथ ही इनका निर्माण भी ऐसे किया जा रहा था कि लोग असली और नकली में पहचान ही न कर पाएं. इन प्रोडक्टस को बिल्कुल असली प्रोडक्ट की तरह पैक किया जाता था.
छापेमारी का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही लोग वीडियो पर भर-भर के रिएक्शन दे रहे हैं. लोगों का कहना हैं कि सरकार को ऐसे मामले में ढिलाई नहीं देनी चाहिए. सख्त से सख्त एक्शन लेना चाहिए. वहीं, कई यूजर्स का कहना हैं कि असली और नकली की पहचान कर पाना ऐसे में काफी मुश्किल लग रहा हैं.
पुलिस द्वारा नकली टूथपेस्ट की फैक्ट्री पर की गई छापेमारी में 10000 से अधिक खाली ट्यूब और 1800 से ज्यादा नकली भरी हुई टूथपेस्ट की ट्यूब मिली है. वहीं, 1200 पूरी तरीके से पैक हुई नकली ट्यूब और पैकिंग करने वाली मशीन को बरामद किया गया है. हालांकि, इस से पूरी तरीके से साफ हो गया है कि काम छोटे नहीं बल्कि बड़े स्तर पर चल रहा था.
ये भी पढ़ें: लखनऊ से ISI हैंडलर्स के 4 एजेंट गिरफ्तार! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने का था प्लान; ATS ने नाकाम कर दी साजिश
