केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली में इंडस्ट्रियल नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ है. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के पीछे के कारणों की जांच के लिए टीम बुलाई गई है.
दादरा नगर हवेली में विस्फोट
भारत के केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली में एक बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक दादरा नगर हवेली के दादरा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि यह घटना इतनी भयानक थी, कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. इसी के साथ कई लोग घायल भी हुए हैं.
4 लोगों की मौत 6 घायल
जानकारी के मुताबिक दादरा नगर हवेली के दादरा इलाके में इंडस्ट्रियल नाइट्रोजन गैस सिलेंडर का विस्फोट हुआ है. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि धमाका काफी जोरदार था. विस्फोट के तुरंत बाद स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंच गया. पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
घायलों को अस्पताल में तुरंत ही भर्ती कराया गया है, जिसके बाद यहां लगातार उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि विस्फोट काफी भयंकर था, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद प्रशासन की टीम तुरंत ही जांच में जुट गई है. हालांकि अभी तक घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन टीम लगातार हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
कारणों की जांच कर रही टीम
इस हादसे में कलेक्टर ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है. हालांकि अभी तक विस्फोट के पीछे के कारणों का पता नहीं लग पाया है. आपको बता दें कि वलसाड से FSL की टीम को बुलाया गया है, जिसके बाद इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पता लग पाएगा कि ब्लास्ट के पीछे का कारण क्या था और यह ब्लास्ट क्यों हुआ है. फिलहाल अभी तक इस घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
यह भी पढे़ं- लखनऊ से ISI हैंडलर्स के 4 एजेंट गिरफ्तार! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने का था प्लान; ATS ने नाकाम कर दी साजिश
