दिल्ली यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जैसे बड़े संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है. सूचना मिलने के बाद मौके पर बॉम्ब स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस बल तैनात है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेज को धमकी
दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस के 2 कॉलेजों को धमकी भरा ई-मेल मिला है. दिल्ली विश्वविद्यालय के 2 कॉलेजों को बम की धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक यह धमकी भरा ई-मेल सोमवार को सुबह के समय कॉलेज प्रशासन को मिला है. इस बात की सूचना मिलने के बाद बॉम्ब स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है.
दहशत में आए लोग
आपको बता दें कि दिल्ली, पंजाब से लेकर चंडीगढ़ तक कई बड़े संस्थानों को बम की धमकी भरा ई-मेल मिला है. इन धमकियों के मिलने के बाद लोग दहशत में आ गए हैं. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और ई-मेल भेजने वाले को पकड़ने की कोशिश लगातार जारी है. हालांकि अभी तक हुई जांच में किसी भी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है.
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को मिली धमकी
आपको बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की इस तरह की धमकी मिल चुकी है, लेकिन हर बार धमकियां अपवाह के रूप में साबित हुई हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को भी बम की धमकी मिली है. एक ई-मेल में गांधी भवन से लेकर सचिवालय तक जैसी जगहों पर धमाके करने का दावा किया गया है. आपको बता दें कि जालंधर के भी कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है.
भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को उड़ाने की धमकी
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को मिले धमकी भरे ई-मेल में लिखा है कि ‘अपने बच्चों को बचाओ. खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, हिंदू-स्तान मोदी सरकार को तबाह करेंगे. धमकी भरे ई-मेल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है.
यह भी पढ़ें- पुश-अप करते हुए टूटी बास्केटबॉल रिंग! पुणे में बीटेक के छात्र की मौत; पुलिस ने कार्रवाई की दिया अश्वासन
