पुणे के एक इंस्टीट्यूट में बीटेक के छात्र की बास्केटबॉल रिंग पर पुश-अप करते हुए मौत हो गई. इस मामले में डीसीपी का कहना है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बास्केटबॉल रिंग टूटने से छात्र की मौत
महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां बीटेक के सेकंड ईयर के एक छात्र की मौत हो गई. छात्र बास्केटबॉल रिंग पर पुश-अप कर रहा था, इसी दौरान रिंग टूट गया और छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद छात्र की मौत हो गई. मृत छात्र की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले विपुल वर्मा के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.
लापरवाहों के खिलाफ होगी कार्रवाई
इस घटना के बाद टोलानी इंस्टूट्यूट के छात्रों के अंदर काफी गुस्सा है. घटना को लेकर DCP श्वेता खेडकर का कहना है कि मामले में लापरवाही बरतने वालों को खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि पूरी जानकारी पुणे के तलेगांव के इंदुरी इलाके में हुई है. बताया जा रहा है कि विपुल बास्केटबॉल कोर्ट के पास से गुजर रहा था, इसी दौरान वह रिंग पर पुश-अप करने की कोशिश करने लगा.
अस्पताल में कराया गया भर्ती
जब छात्र पुश-अप कर रहा था, तो लोहे की रिंग टूटकर छात्र के सिर पर गिर गई. रिंग गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून ज्यादा बह जाने के कारण वह बेहोश हो गया. इंस्टीट्यूट के छात्रों ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाने में कुछ मिनटों की देर की गई थी. जिसके बाद उसे तलेगांव के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद इंस्टीट्यूट के छात्रों में काफी गुस्सा फूट पड़ा, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इस मामले पर पुलिस अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं. डीसीपी श्वेता खेडकर का कहना है कि लापरवाही के चलते दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- बहन ने रची हत्या साजिश! भाई की शराब में मिलाया जहर; सर्च हिस्ट्र ने खोल दी पोल
