हाल ही में नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में गिरने के कारण एक 23 वर्षीय छात्र हर्षित की मौत हो गई है. बता दें कि यह हादसा नोएडा सेक्टर 94 में निर्मानधीन सोसाइटी के गड्डे में हुआ था. जिस समय यह हादसा हुआ उस समय में वह अपने दोस्तों के साथ में पार्टी करने के लिए सेक्टर-94 में गया हुआ था. उसके तीन अन्य साथी हिमांशु, कृष और व्यास भी मौके पर मौजूद थे. छात्र सेक्टर 125 में स्थित एमिटी विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा के विषय में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था.
पुलिस की दी जानकारी के अनुसार हर्षित अपने साथियों के संग में बुधवार को पेपर के खत्म हो जाने के बाद में पार्टी करने के लिए गया हुआ था. सभी ने शराब पी रखी थी. शराब के नशे में हर्षित निर्माणाधीन सोसाइटी में नहाने के लिए चला गया था. हालांकि, वहां पर पानी ज्यादा भरा होने के कारण डूबने लगा. उसके अन्य साथी भी उसे बचाने के लिए पानी में कूदे, लेकिन साथी भी डूबने लगे था. गनीमत यह रही कि आसपास के लोगों ने अन्य साथी को बाहर निकाल लिया.
वहां मौजूद लोगों ने फिर पुलिस को सूचना दी. पुलिस को सूचना मिलने के कई टीमों की मदद से आधे घंटे बाद हर्षित को बाहर निकाला गया. आधे घंटे तक पानी के होने के कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि गड्ढे के चारों तरफ में बैरिकेडिंग लगी हुई थी. हालांकि, कुछ हिस्सा खुला हुआ था जहां से हर्षित ने पानी में गया था.
छात्र के परिवार वालों ने बताया कि हर्षित शराब नहीं पीता था. इसके अलावा उसके शरीर पर कई चोट के निशान भी थे. परिवार वालों का कहना हैं कि बच्चे के साथ में मारपीट की गई है और उसके बाद में उसे गड्ढे में धकेल दिया गया है. हर्षित के पिता बच्चे की खबर सुनते ही लद्दाख से दिल्ली आए. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट शाम तक आने की संभावना है. हालांकि, पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: खिलौना कार बनने वाली थी ‘मौत का सामान’! लखनऊ से गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा
