लखनऊ के चारबाग से गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं. पूछताछ में सामने आया कि ये आतंकी नए तरह से धमाका करने की योजना बना रहे थे. इन सभी आतंकियों से लगातार पूछताछ की जा रही है.
चारबाग से पकड़े गए 4 आतंकी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी ATS ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है. यूपी ATS ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन सभी से लगातार पूछताछ हो रही है. अब उन आतंकियों से पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. आतंकियों से लगातार पूछताछ की जा रही है.
नए तरीके से हमले की तैयारी
जांच एजेंसियों के मुताबिक इन सभी आरोपियों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (ISI) और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े होने के संकेत भी मिले हैं. हालांकि इन सभी संकेतों की पुष्टि के लिए लगातार जांच की जा रही है. आतंकियों के साथ हो रही पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये सभी आरोपी नए तरीके से आतंकी हमले को करने के लिए साजिश रच रहे थे.
खिलौना कार के जरिए करने वाले थे धमाका
पूछताछ में सामने आया है कि आतंकी एक खिलौना कार के जरिए बम ब्लास्ट करने की साजिश को अंजाम देने जा रहे थे. यूपी ATS ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आतंकी मॉड्यूल स्पीलर सेल के जरिए काम कर रहा था और दूसरे युवाओं को भी अपने नेटवर्क के साथ में जोड़ने के लिए कोशिश कर रहा था. गिरफ्तार किए गए आतंकियों के फोन और डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है.
आतंकियों से लगातार हो रही पूछताछ
यूपी ATS मामले में लगातार जांच कर रही है, जिससे आतंकियों के साथ संपर्क में आए लोगों की पहचान हो सके. इस मामले में यह भी सामने आया है कि मेरठ निवासी साकिब इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से दूसरे आतंकियों के साथ संपर्क में था. फिलहाल जांच एजेंसियां लगातार मामले में पूछताछ और जांच कर रही हैं. ये आतंकी एक खिलौना कार के जरिए धमाके की साजिश रच रहे थे.
