वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर बहुत से लोगों ने आपत्ति जताई थी. हालांकि, इसी बीच एक शिकायतकर्ता ने कोर्ट में मोनालिसा की आयु को लेकर जांच के आदेश जारी किए थे. इसी बीच एक खबर सामने आ रही है, जो कि फरमान खान को बड़ी परेशानी में डाल सकता है.
दरअसल, NCST की जांच रिपोर्ट से एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने फरमान खान की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. जांच रिपोर्ट के मुताबिक शादी के समय में मोनालिसा नाबालिग थी. बता दें कि दोनों का विवाह 11 मार्च 2026 के दिन केरल में हुआ था.
अधिवक्ता प्रथम दुबे ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि शादी के समय में मोनालिसा कम उम्र की थी. 17 मार्च 2026 को आयोग में शिकायतकर्ता ने याचिका डाली थी. इसके बाद में मोनालिसा की आयु की जांच की गई. महेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खुलासा हुआ है कि मोनालिसा की जन्मतिथि उसमें केवल 30 दिसंबर 2009 दर्ज है. ऐसे में शादी के समय में मोनालिसा केवल 16 वर्ष की थी.
साथ ही एक और बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, विवाह पंजीकरण के दौरान में जन्म प्रमाण पत्र में अलग जन्मतिथि दी गई थी. जांच टीम का कहना हैं कि दस्तावेजों के साथ में बड़ी गड़बड़ी की गई है. प्रशासन ने इस मामले के खुलासे के बाद में महेश्वर थाने में अपहरण सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में नया मोड़ तब आया जब जांच में सामने आया कि कुछ संगठनों और नेताओं ने भी दोनों की शादी के लिए संरक्षण प्रदान करवाई थी. अभी तक लेकिन इन सभी आरोपों को कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इंदौर रेंज के आईजी अनुराग ने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.
