मथुरा में यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल, यहां नदी में स्ट्रीमर पलट जाने के वजह से कई लोगों की मौत और कई लोगों के गायब होने की खबर सामने आ रही है. हादसे में करीब 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा हैं कि स्ट्रीमर में 25 के करीब लोग सवार थे. अचानक से ही स्ट्रीमर पलट जाने की वजह से इतना बड़ी दुर्घटना हुई है.
जानकारी के अनुसार यमुना नदी में श्रृंगार घाट के पास पहुंचने के बाद अचानक ही स्ट्रीमर पलट गया. 25 में से 10 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है. वहीं, दर्जन लोग अभी तक गायब बताए जा रहे हैं. कई लोग पानी में डूब गए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों की मदद से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. अभी तक 13 लोगों को निकाला गया है, जिनमें से आधे से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है. 5 लोग पूरी तरीके से स्वस्थ है. 22 लोगों को निकाल लिया है और सभी को अस्पताल में भेजा गया है.
पुलिस को मामले की सूचना मिलने के बाद में मथुरा एसपी सुरेश चंद्र रावत भी मौके पर पहुंचे. सभी लोगों को पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल और एम्बुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. हादसे के बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत कार्य में तेजी के आदेश दिए है. वहीं, परिजनों को खोने वाले लोगों को मुआवजा देने के आदेश जारी किए गए है.
क्यों हुआ है यह हादसा
दरअसल, यहां पर एक पीपा पुल है. उसकी हालत काफी बुरी हो रखी है. इसी कारण से उसकी मरम्मत की जा रही है. पुल को ठीक करने का काम एक एजेंसी पोंटूनों के द्वारा किया जा रहा है. आशंका जताई जा रही हैं कि हादसा इसी की वजह से हुआ है.
ये भी पढ़ें: ‘PM बनकर रिटायर होना था, अब राज्यसभा तक सिमट गए’, नीतीश के राज्यसभा जाने पर यह क्या बोल गए अखिलेश यादव
