सोशल मीडिया में हमेशा कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहता है. हालांकि, सोशल मीडिया में एक और वीडियो अभी के समय में काफी ट्रेंड कर रहा है, जिससे देकर लोगों का दिल पूरी तरीके से दहल जा रहा है. सभी लोग वीडियो देख यहीं कहते दिखाई दे रहे हैं कि अगर थोड़ी सी भी देरी होती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता है.
नाले में गिरा बच्चा
दरअसल, वायरल वीडियो में एक 8 से 10 साल की बच्ची और 3 साल के लगभग का बच्चा खेलते दिखाई दे रहे हैं. वह नाले के पास में खेलते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, खेलते-खेलते अचानक छोटा बच्चा नाले में गिर जाता है. बच्चे के गिरते ही लड़की घर की तरफ भागती है. बच्चा नाले में अपनी जान के लिए लड़ता दिखाई दे रहा है. कई देर तक बच्चा अपने हाथ पैर को चलाता दिखाई देता है. इसी में बच्ची अपने घर से बुजुर्ग को बुलाकर लाती है. एक बुजुर्ग मौके पर घर से बाहर निकलता है और बच्चे को नाले में देखते ही तुरंत बिना कुछ सोचे छलांग लेता है. वह तुरंत पानी में बच्चे को उठा ऊपर कर देता है.
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा हैं कि थोड़ी देरी में बच्चा अपनी जान खो बैठता अगर मौके पर वह बुजुर्ग नहीं पहुंचता. वीडियो सोशल मीडिया पर अभी के समय में ट्रेंड कर रहा है. लोग-लोग भर कर कमेंट और अपना रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. लोग कमेंट में बच्ची के समय पर घर से बुलाने पर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं, कुछ लोग बुजुर्ग की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं.
वहीं, कई लोगों का कहना हैं कि जब घर में बच्चा हो तो ऐसी जगहों पर उन्हें जाने से रोकना चाहिए. कई बार ऐसे हादसे होते हैं और समय पर मदद न पहुंच पाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढे़ं: यमुना नदी में दर्दनाक हादसा: यमुना में पलटा स्ट्रीमर, दर्जनभर लोग लापता, 10 की मौत
