दिल्ली के कपासहेड़ा इलाके में पुलिस ने खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पादों के धंधे का खुलासा करते हुए कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में खराब और एक्सपायर्ड सामान को भी बरामद किया है.
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
राजधानी दिल्ली के कपासहेड़ा इलाके में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने एक्सपायर्ड खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पादों के धंधे का खुलासा करते हुए कार्रवाई की है. इस पूरे मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में खराब और एक्सपायर्ड माल को भी बरामद किया है. इस पूरे मामले के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है.
पुलिस को मिली थी सूचना
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ग्राहकों को एक्सपायर्ड या फिर एक्सपायरी डेट के पास पहुंच चुका सामान बेचते थे, जिसके चलते लोगों को गंभीर खतरा हो सकता था. इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को 8 अप्रैल को मिली थी. सूचना मिलते ही एक टीम ने स्टिंग ऑपरेशन को शुरू किया था. इस दौरान जांच में सामान एक्सपायर्ड पाया गया.
900 किलो किराने का सामान बरामद
सामान को एक्सपायर्ड पाए जाने के बाद तुरंत ही दुकान पर छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस को लगभग 900 किलो किराने का सामान एक्सपायर्ड मिला. इस सामान में आटा, सूजी, पोहा, रवा, मसाले, पीनट बटर और बेबी फूड सप्लीमेंट जैसा सामान शामिल है. इसी के साथ भारी मात्रा में कॉस्मेटिक और पर्सनल केयर प्रोडेक्ट भी बरामद किए गए हैं.
2,000 किलो दही-पनीर बरामद
पुलिस ने मामले में जानकारी दी कि मौके पर लगभग 2,000 किलो डेयरी उत्पाद जैसे दही और पनीर भी पाया गया है. इन्हें भी खराब और गंदगी में रखा गया था. फूड सेफ्टी अधिकारियों ने इन सभी उत्पादों को मौके पर ही नष्ट कर दिया है. मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग जगहों से एक्सपायर्ड या खराब सामान को कम कीमत में खरीदते थे और वह सामान ग्राहकों को बेच देते थे. अब पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया है.
यह भी पढ़ें- ‘PM बनकर रिटायर होना था, अब राज्यसभा तक सिमट गए’, नीतीश के राज्यसभा जाने पर यह क्या बोल गए अखिलेश यादव
