उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक मामूली कहासुनी ने इतना घातक रुप ले लिया है कि पूरा परिवार एक ही बार में खत्म हो गया है. पत्नी ने पहले अपने पति की निर्मम तरीके से हत्या की उसके बाद में अपने 22 दिन बच्चे की और फिर अंत में ट्रेन के आगे आकर अपनी जान ले ली. इस मामले के बाद से पूरे इलाके में मातम का माहौल है. सभी लोग महिला के इस कदम से दंग रह गए है.
मामला थाना रौनाही के करेरू क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार दोनों की लड़ाई के समय में युवक के माता पिता गेंहू काट रहे थे. इसी बीच में दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया था. कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पत्नी ने अपना आपा पूरी तरीके से खो दिया और हथौड़े से मारकर पति की हत्या कर दी. बाद में उसने बच्चे को कमरे में बंद कर दिया और खुद अयोध्या-लखनऊ रेलखंड पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली.
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद में लिंक अफसर आशीष निगम, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी और रौनाही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पूरे मामले की जांच शुरू की गई, जिसके बाद में महिला का शव ट्रेन से कटा हुआ मिला. पति के शरीर पर हथौड़े के निशान थे. वहीं, 22 दिन का बच्चा कमरे के अंदर में मृत अवस्था में मिला.
शुरुआती मामला घरेलू विवाद के कारण होने वाली हत्या का लग रहा है. घर के लोगों ने किसी भी अन्य चीज की संभावना नहीं जताई है नहीं उन्होंने किसी पर शक जाहिर किया है. पूरे इलाके में इस मामले के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है.
ये भी पढ़ें: यमुना नदी में दर्दनाक हादसा: यमुना में पलटा स्ट्रीमर, दर्जनभर लोग लापता, 10 की मौत
