बक्सर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर शादी के नाम पर किए जाने वाले फर्जीवाड़े का खुलासा किया गया है. पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. रमा देवी ने अपने देवर के साथ होने वाले इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया है.
उसने बताया कोरान सराय क्षेत्र के रहने वाली कलावती और उसके पति ने रमेश गोंड ने पहले शादी कराने का झूठा वादा किया. उन्होंने उसे शादी के बहाने फरीदाबाद से बक्सर में बुलाया. आरोपियों ने उनसे शादी के नाम पर पहले 50000 रुपये और जेवर की मांग की. हालांकि, बाद में सौदा 40000 रुपये और जेवर में तय किया गया.
पीड़ित को फिर 8 अप्रैल के दिन पर बुलाया गया. जहां पर उनके देवर विनय और दुल्हन नीतू की कोर्ट मैरिज हुई. पूरी शादी होने के बाद में सभी लोग महादेव गंगा घाट में पहुंचे. अचानक ही लेकिन वहां पर दो लोग नकली पुलिसकर्मी बनकर आए और सभी को थाने में ले जाने के लिए बोलने लगे. इसी बीच मौके का फायदा उठाकर दुल्हन और संग में आए सभी लोग नौ दो ग्यारह हो गए.
पीड़ित को अपने साथ में ठगी हो जाने के एहसास के बाद में पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा. कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से 38,500 रुपये केस, एक ऑटो, एक जोड़ी पायल और कान की बाली.
इसके अलावा पांच मोबाइल फोन भी हिरासत में लिए गए है. गिरफ्तार किए गए आरोपी में मां मीना देवी, बहन सुनैना देवी, पिता शिवबचन चौहान, नकली पुलिसकर्मी बनकर आए युवक हैदर खां और 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें 4 महिलाएं और 5 पुरुष हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में जहरीले कारोबार का भंडाफोड़! पुलिस ने बड़ी मात्रा में बरामद किया एक्सपायर्ड सामान; एक आरोपी गिरफ्तार
