मिडिल ईस्ट में चल रही वॉर के कारण कई देशों में गैस की कमी देखने को मिल रही है. भारत में इसका असर देखने को मिल रहा है. हालांकि, इसी बीच एक पिता गैस के कारण उसकी बेटी की शादी में होने वाली परेशानी को लेकर प्रशासन से गुहार करते हुए दिखाई दे रहा है. आइए बताते है आपको पूरा मामला.
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के खानपुर में रहने वाले अनिल भाटी बेटी की शादी 27 अप्रैल को होनी है. पूरा परिवार महीनों से बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था. हालांकि, वॉर के कारण गैस न मिल पाने के कारण अब इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि इस सीजन में कई शादियां होती है. अगर दिक्कत ऐसी ही रही तो आने वाले समय में लोगों को इससे भी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अनिल भाटी की बेटी की शादी में होने वाली दिक्कत अन्य शादी वाली घरों में भी देखने को मिल सकती है.
अनिल भाटी ने बताया कि ब्लैक मार्केट में काफी ऊंचे दामों में मिल रहे हैं. 20 सिलेंडर लेने में उन्हें दिक्कत है. उनका बजट भी काफी सीमित है. सभी चीजों का इंतजाम हो चुका है केवल सिलेंडर का ही इंतजाम अभी तक नहीं हो पाया है, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है. गैस सिलेंडर की कमी के कारण आयोजन बुरी तरीके से प्रभावित हो रहे हैं. आयोजनों के साथ-साथ छोटे-छोटे स्तर के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा हैं.
प्रशासन की दरवाजों को खटखटाने के बाद में पीड़ित पिता की मदद के लिए रुपम मेधा आगे आए है. बता दें कि रुपम मेधा गोतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी है. डीएम ने पिता के कष्टों को सुनने के बाद में उन्हें वहां की स्थानीय एजेंसी से संपर्क करने के लिए बोला है. अगर वहां से उनकी समस्या का हल नहीं होगा तो प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा और जल्द से जल्द उनकी समस्या का हल निकालेगा.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में जहरीले कारोबार का भंडाफोड़! पुलिस ने बड़ी मात्रा में बरामद किया एक्सपायर्ड सामान; एक आरोपी गिरफ्तार
