महाराष्ट्र के अंबरनाथ में एक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली है. युवती ने होटल के कमरे में आत्महत्या की है. काफी समय तक दरवाजा नहीं खुलने के बाद में होटल स्टाफ ने दरवाजा खोला, जिसके बाद सभी ने युवती का शव फांसी के फंदे से लटका देखा. मामले के बाद में पूरे होटल में दहशत का माहौल था.
युवती और बॉस का अफेयर
जानकारी के अनुसार मृतका सिमरन पाटिल का अपने बॉस के साथ दो सालों से अफेयर चल रहा था. मालिक भगवान लोटे और सिमरन दो सालों से एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में थे. युवती कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्य कर रही थी. हालांकि, दो महीने पहले ही दोनों को ब्रेकअप हुआ था, जिसके कारण सिमरन परेशान रहने लगी थी. काफी दिन तक मानसिक रूप में परेशान होने के बाद में सिमरन ने बॉस से आखिरी बार मिलने की इच्छा को जताया.
तनाव में आकर की आत्महत्या
दोनों ने होटल में मिलने का प्लान बनाया. हालांकि, भगवान लोटे सिमरन को उस कमरे में छोड़ कर चला गया था. बहुत देर तक सिमरन वहां पर अपने बॉस का इंतजार करते रही. कई फोन और मैसेज किए. भगवान लोटे ने लेकिन एक भी कॉल को रिसीव नहीं किया, जिसके बाद सिमरन ने होटल में अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
होटल स्टाफ ने तुरंत इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही भगवान लोटे से पूछताछ की जा रही है. मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है.
