महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी की सुपारी देकर हत्या करवा दी है. हालांकि, शुरू में सभी को यह मामूली हादसा लगा, लेकिन धीरे-धीरे पुलिस को शक हुआ और पूरा मामला खुलने लगा. जांच में काफी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिस पर किसी का ध्यान भी नहीं गया था.
तीन बार दिया जहर
दरअसल, पति ने पत्नी को मारने के लिए पहली नहीं बल्कि चौथी कोशिश की थी. इससे पहले उसने तीन बार अपनी पत्नी को खाने में जहर दिया था. तीनों बार असफल रहने के बाद में उसने चौथी बार सुपारी देकर हत्या कराने का फैसला लिया. आरोपी की पत्नी पेशे से टीचर थी. 2 मार्च के दिन में सफेद रंग की टाटा इंट्रा कार ने स्कूटर से वृषाली को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
कार की मूवमेंट के कारण थोड़ा शक
बुलढाणा पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसके बाद में पुलिस को कार की मूवमेंट के कारण थोड़ा शक हुआ. कार काफी देर तक वृषाली के ईद गिर्द ही घूमते दिखाई दे रही थी. जांच में देखने को मिला कि कार मनीष सूर्यवंशी नामक व्यक्ति थी, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया. पुलिस की पूछताछ में पाया गया कि मनीष को मंगेश चुलकर नामक एक व्यक्ति ने 1 लाख रुपये हत्या करने के लिए दिए थे. मंगेश चुलकर मृतिका के पति प्रकाश गवांडे का दोस्त था. बाद में पता चला कि दोनों के बीच में काफी ज्यादा विवाद होते थे, जिसके कारण पति पत्नी के जान का दुश्मन बन गया था. पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है.
ये भी पढ़ें: खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने किया हमला, 3 साल के बच्चे को जबड़े में दबोचा
