महाराष्ट्र के पुणे से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां एक मां ने अपने प्रेम संबंध में रोड़ा बनने के कारण 6 साल के बेटे की हत्या कर दी है. जैसे ही यह खबर लोगों के बीच फैली, सभी मां को कलयुगी मां कहकर पुकारने लगे. अपने 6 साल के बेटे की निर्मम तरीके से हत्या कर देने के बाद में आरोपी मां ने इसे एक प्राकृतिक मौत का एंगल देने की कोशिश की. हालांकि, समय रहते एक व्यक्ति के शिकायत कर देने पर पूरा मामला खुला. पूरा मामला खेड़ तालुका के कुरुली गांव का बताया जा रहा है.
प्रेम संबंधों के बीच में बना कटा
जानकारी के अनुसार कलयुगी मां बसरीन महबूब शेख का राम विनायक कजेवाड़ से प्रेम संबंध चल रहा था. आरोपी प्रेमी 27 वर्ष का है. वहीं, मृत बेटा आवेज महबूब शेख 6 साल का था. आरोपी महिला का बेटा दोनों के प्रेम संबंधों के बीच में बाधा बन रहा था. इसी के कारण दोनों ने मिलकर उसे अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. 4 अप्रैल दिन शनिवार की रात में दोनों ने मिलकर बेटे की हत्या कर दी. 11:30 बजे के करीब में आवेज ने पहले मासूम के सिर को बाथरूम की बाल्टी में डुबा दिया. उसके बाद में उसके सिर को दीवार और जमीन पर पटक-पटक कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. हालांकि, बाद में पूरे मामले को छिपाने के लिए दोनों मिलकर आर्टिगा गाड़ी से महिला के मायके चले गए. परली के धर्मापुरी क्षेत्र में ले जाने के बाद में उसने सभी को आवेज की मौत हार्ट अटैक के कारण बताई.
पुलिस को की शिकायत
बच्चे के अंतिम संस्कार की भी पूरी तैयारी की जा चुकी थी. हालांकि, इसी बीच 49 वर्षीय इसाक अहमद शेख को शक हुआ. उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद परली ग्रामीण स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हिरासत में ले लिया गया. शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद में महिला से सख्ती से पूछताछ की गई. हालांकि, शुरू में महिला ने बातों को घुमाया. बातों को बहुत ज्यादा घुमाने के बाद में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी मां ने अपनी सारी जुर्म को कबूला और पूरी जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और कई धाराओं के अंतर्गत में मामला दर्ज किया गया है.
