बदायूं जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर कार में आग लगने से एक युवती की मौत हो चुकी है. मामला उसहैत थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. आग इतनी तेज थी कि दरवाजे लॉक हो गए और उसमें कम्युनिटी हेल्थ अफसर अर्पित भारद्वाज की पत्नी की झुलस कर मौत हो गई.
पीछे सीट पर लेटी
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय प्रिया का लखीमपुर में पालिया के अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन हुआ था. 3 दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ था. वहीं से वह डिस्चार्ज होकर दोनों अपने घर जा रहे थे. पूरे रास्ते सब कुछ सही था. प्रिया को ऑपरेशन होने की वजह से अजीब लग रहा था. इसी कारण से वह पीछे की सीट पर लेटी हुई थी. जैसे ही गाड़ी रौता गांव के पास में पहुंची कार में आग लग गई. आग किस कारण से लगीं, किसी को भी वजह नहीं पता चली. आग लगने की वजह से कार के दरवाजे लॉक हो गए. इसी कारण से दोनों निकल पाने में असमर्थ हो गए.
जिंदा जली युवती
हालांकि, किसी तरह अर्पित गाड़ी से बाहर निकल गए. पत्नी को निकालने की कोशिश की, लेकिन आग पूरी तरीके से फैल गई थी और दरवाजे लॉक हो गए थे. गाड़ी से निकलने के बाद उन्होंने पुलिस को कॉल किया, जिसके बाद में आसपास के सभी लोग इकट्ठा हो गए और आग को बुझाने में लग गए. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक प्रिया की पूरी तरह झुलस जाने की वजह से मौत हो गई थी. अर्पित भी पूरी तरीके से झुलस गए थे, जिसके बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
