राजस्थान के कोटा से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर प्रेम विवाह से नाराज होने के बाद में लड़की के परिवार वालों ने लड़के के परिवार वालों पर हमला कर दिया है. लड़की के परिवार वालों ने लाठी डंडे के साथ-साथ तलवार का भी लड़ाई झगड़े में प्रयोग किया था. पूरा मामला आरके पुरम थाना क्षेत्र के आवली रोजड़ी गणपति विहार इलाके का बताया जा रहा है.
दोनों ने अपनी मर्जी से किया विवाह
जानकारी के अनुसार बालिग तनिषा ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था. लड़का और लड़की दोनों बालिग है. 24 मार्च 2026 को दोनों ने एक दूसरे से शादी की थी. हालांकि, लड़की ने शादी करने के बाद में पुलिस में अपने परिवार के खिलाफ में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद लड़की वालों को पुलिस ने सख्त हिदायत दी थी.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि पुलिस द्वारा दी गई चेतावनी के बावजूद लड़की वाले नहीं माने और लड़के वालों पर हमला कर दिया. सरिये, तलवार और लाठी से लेकर सभी चीजों से आरोपियों ने लड़के वालों पर हमला किया. विशाल की मां और उनके परिजनों को काफी गंभीर चोटें आई है. मां के सिर पर 11 से ज्यादा टांके आए है. वहीं, हाथ में फ्रैक्चर आ गया है. पुलिस ने सभी लोगों का मेडिकल करवाया और सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए बोला है. परिवार वालों का आरोप हैं कि हमलावर उन्हें सोश
