उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक बड़ा हादसा हुआ है. यह हादसा रविवार के दिन का है. दरअसल, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भाऊलपुर गांव में एक तेज रफ्तार कोयले से भरा हुआ ट्रक दुकान में घुस कर पूरी तरीके से पलट गया.
वहां पर मौजूद लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रक वहां मौजूद बाइक और स्कूटी में टकराया. उसके बाद में दुकान में घुस गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. हालांकि, कई लोग मौके से जान बचाकर भागते भी दिखाई दिए. वहीं, कई लोग मलबे में दबे हुए लोगों को बाहर निकालने में जुट गए.
हादसे में मृत लोगों की पहचान दुर्गा नगला निवासी किशोरी और कन्हैयालाल गुप्ता के रूप में की गई है. वहीं, वहां मौजूद अन्य लोग गंभीर रूप से बताए जा रहे हैं. वहां पर करीब 15 लोग और मौजूद थे, जो कि हादसे में घायल बताए जा रहे हैं.
मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव कर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद में जेसीबी की मशीन से मलबे हटाए जा रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही छिबरामऊ विधानसभा की भाजपा विधायक अर्चना पांडे वहां पहुंची. साथ ही मृत लोगों के परिवार से मिली. वहीं, उनके परिवार को मदद देने की बात कहते दिखाई दी. संभावना जताई जा रही है कि घायलों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 35 साल बाद कातिल गिरफ्तार: फरार आरोपी आखिरकार पहुंचा सलाखों के पीछे
