आंध्र प्रदेश से एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक नाबालिग के साथ में बार-बार डरा धमका कर दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है. हालांकि, इससे भी ज्यादा शर्मशार कर देने वाली बात तो यह हैं कि नाबालिग के साथ केवल एक नहीं बल्कि दो लोगों ने इस दुष्कर्म को अंजाम दिया, जिसके कारण नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया है.
डरा धमका किया रेप
जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता 14 साल की है. वह हमेशा की तरह ऑटो से अपने स्कूल जाया करती थी. वह 9वीं कक्षा की छात्रा है. इसी बीच एक ऑटो ड्राइवर ने लड़की को डरा धमका कर रेप किया. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. कुछ दिन बाद में वह अपने साथी को भी लेकर गया. आरोपी साथी का नाम शिवकुमार है. वह ट्रेक्टर ड्राइवर है. दोनों ने उसके साथ बार-बार डरा धमका कर रेप किया. बार-बार हो रहे रेप के कारण नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई.
परिवार वालों को मामले की जानकारी तब हुई जब बच्ची की हालत खराब हो गई. 28 मार्च के दिन पर युवती की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई. हालत खराब होने के बाद में माता पिता लड़की को डॉक्टर के पास ले गए, जहां लड़की के गर्भवती होने की जानकारी माता पिता को मिली. नाबालिग ने कुछ दिन बाद एक बच्चे को जन्म दिया है.
रिकार्डिंग आई सामने
मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद में तुरंत पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की धमकी भरी रिकार्डिंग भी पुलिस को मिली है. बच्चे की जान को ध्यान में रखते हुए महिला और बाल कल्याण विभाग को बुलाया गया है. वह बच्चे की निगरानी रख रही है. नाबालिग बच्ची को मानसिक हालत पर भी नजर रखी जा रही है. हालांकि, अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: दिलशाद गार्डन हादसा: लापरवाही बनी जानलेवा, नाले में गिरकर 33 साल के राहुल की मौत
