डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर गोपनीय सूचनाओं को लोगों के सामने बताने का आरोप लगाया है. दरअसल, हाल में हुए एक पॉडकास्ट में ओबामा ने एलिंयस के होने की बात की थी. हालांकि, बराक ओबामा ने बाद में सोशल मीडिया के जरिए कहा कि जब तक वह राष्ट्रपति थे. तब तक एलिंयस है कि नहीं, इसका कोई भी सबूत देखने को नहीं मिला था. उन्होंने बस ब्राह्राण के इतना बड़ा होने के आधार पर ऐसी बात बोली कि एलियन हो सकते हैं.
क्या कहां था पॉडकास्ट में ओबामा ने
दरअसल, उन्होंने शनिवार के दिन ब्रायन टायलर के पॉडकास्ट में कहा था कि एलियंस असल में होते हैं. चौंकाने वाली बात तो ये रही कि जहां लोगों के एरिया 51 में एलियंस के होने की आशंका होती है. तो वहीं, बराक ओबामा ने इस बात को उल्टा पलट कर रख दिया. उन्होंने एलियंस के होने की बात तो मानी लेकिन ये भी कहा कि एलियंस को एरिया 51 में नहीं बल्कि कही और छिपा कर रखा हुआ है.
ट्रंप का तीखा प्रहार
ट्रंप ने कहा कि ओबामा को ऐसी कोई भी बात जो कि सालों से गोपनीय रखी गई हो. उसे ऐसे बता देना बिल्कुल गलत है. ये सभी गोपनीय जानकारी का हिस्सा है.
हालांकि, जहां एक तरफ सोशल मीडिया में एरिया 51 को एक राज की तरह रखा गया. तो वहीं, ट्रप ने जॉर्जिया की तरफ जाते समय कहा कि वह एलिंयस और UAP से जुड़ी हुई सारी जानकारियों को लोगों के बीच पब्लिश कर देंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं पता कि एलियंस वाली बाते सभी सही हैं कि नहीं, लेकिन सभी अज्ञात हवाई घटनाओं से जुड़ी हुई फाइल को वह जल्द से जल्द जारी करने का निर्देश दे चुके हैं.
क्या है एरिया 51
एरिया 51 के लेकर कई सारी बाते हैं. लोगों का मानना है कि वहां पर स्पेससिप रखे हुए है और एलियंस के शरीर भी रखे हुए है. केवल कुछ ही जासूस को इसके बारे में पता है. इसके अलावा वह एक प्रतिबंधित क्षेत्र भी है.
ये भी पढ़ें: क्रैश के बाद हुआ कमबैक! रेड जोन में खुला बाजार फिर दिखी तेजी, 430 अंक चढ़ा सेंसेक्स
