कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ आरोप लगाए कि उनके पास भारत के अलावा 3 देशों के पासपोर्ट हैं. अब इन आरोपों पर सीएम हिमंत ने कांग्रेस के ऊपर पलटवार किया है.
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत का पलटवार
असम विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक हैं. ऐसे में पार्टियां एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिंमक बिस्वा सरमा की पत्नी रिनकी भुइयां पर भारत के अलावा UAE, मिस्र और एंटीगुआ -बारबुडा जैसे देशों का पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था. अब कांग्रेस के आरोपों पर सीएम हिमंत ने पलटवार किया है.
पाकिस्तानी ग्रुप से ली गई जानकारी
मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि कांग्रेस ने उनकी पत्नी के कई पासपोर्ट और दुबई में संपत्ति के जो आरोप लगाए हैं. वह पाकिस्तान के एक सोशल मीडिया ग्रुप से जानकारी लेकर उसके आधार पर लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ये सभी आरोप गलत जानकारी लेकर लगाए गए हैं. सीएम हिमंत ने आरोप लगाया कि असम के चुनावों को पाकिस्तान प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है.
पासपोर्ट को किया गया एडिट
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आरोपों में जिन डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल किया है, वे सभी ‘पाकिस्तान इन अजमान’ नाम के सोशल मीडिया ग्रुप से लिए गए थे. सीएम ने दावा किया कि पाकिस्तान के एक नागरिक के खोए हुए पासपोर्ट पर उनकी पत्नी की फोटो लगाकर उसे एडिट किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान की मदद ली है.
पाकिस्तान कर रहा चुनाव प्रभावित
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि यह साधारण धोखाधड़ी नहीं, बल्कि देश के खिलाफ अपराध है. उन्होंने दावा किया कि असम के चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश पाकिस्तान के की जा रही है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के 11 टीवी डिबेट्स में यह रुख किया गया था कि असम चुनाव कांग्रेस को जीतना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ पत्नी की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी भी दी है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी को धमकी भरा ई-मेल! 2 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी; मौके पर बॉम्ब और डॉग स्क्वॉड तैनात
