लोगों के बीच शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ‘बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड’ काफी ज्यादा चर्चे में थी. थोड़े ही समय में यह काफी फेसम हो गई थी. हालांकि, जितना ज्यादा लोगों के बीच यह चर्चे में रही. उतनी ही जल्दी यह विवादों में घिरी थी. दरअसल, ऑफिसर समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का आरोप लगाया था. इसको लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ कहा है कि इस पर सुनवाई का अधिकार उन पर नहीं है.
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सही अधिकार क्षेत्र के पास पेश किया जाएगा. पुरुषेंद्र कौरव ने निर्देश दिया है कि केस को उस कोर्ट में दिया जाएगा, जहां इस तरह के मामले की सुनवाई का अधिकार होता है. केस को सही कोर्ट में भेजा जाएगा.
वानखेड़े ने लगाया ये आरोप
दरअसल, वानखेड़े द्वारा आरोप लगाया गया था कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनके खिलाफ अपमानजनक चीजें दिखाई गई थी. यह सब उनकी छवि को खराब करने के लिए किया गया था. उसमें केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को नकारात्मक तरीके से दिखाने का प्रयास किया गया था. इन्हीं कारणों की वजह से आम लोगों का सरकारी एजेंसियों पर भरोसा टूटा था. वेब सीरीज में जो तथ्य दिखाए गए है. उससे उनकी व्यक्तिगत सम्मान को नुकसान और परिवार की इमेज में पर असर पड़ा है.
इसी को लेकर वानखेड़े द्वारा अदालत से मांग की गई है. उन्होंने 2 करोड़ का मुआवता देने की मांग की है. साथ ही कहा कि जो मुआवजा उन्हें मिलेगा वह उसे कैंसर के इलाज के लिए टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में दे देंगे. फिलहाल इनके केस को विशेष एनडीपीएस और बॉम्बे हाई कोर्ट से हटा दिया गया है. दिल्ली हाई कोर्ट में पूरा मामला सुनने के बाद मामले को आगे की अदालत में भेजने के लिए कहा है.
समीर वानखेड़े ने शिकायत करते समय सीरीज में दिखाए एक सीन के बारे में भी कहा है. दरअसल, सीरीज में एक किरदार ‘सत्यमेव जयते’ कहता, जिसके बाद अश्लील इशारा करता दिखाई देता है. उन्होंने कहा है कि वह सीन केवल उनके लिए ही अपमानजनक नहीं है बल्कि राष्ट्र प्रतीक एवं स्लोगन के अपमान को भी दर्शाता है. ऐसी हरकत को भारतीय कानून के अंदर अपराध में गिना जाता है.
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस के बाद अब OTT पर भी धूम मचाने वाली है धुरंधर, इस दिन होगी रिलीज
यह खबर जानकारी और डाटा के अनुसार पर है. thetruth24 ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. इसके एक्सपर्ट से सलाह लें.
