उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक घर से बड़ी संख्या में कोबरा सांप बरामद हुए हैं. घर के एक बंद पड़े कमरे में अचानक 10 से ज्यादा कोबरा के बच्चे पाए गए हैं. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

घर से निकले कई कोबरा सांप
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बस्ती जिले के एक घर में अचानक से बड़ी संख्या में कोबरा सांप निकले हैं. इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव की है. बताया जा रहा है कि यहां एक घर के अंदर से कोबरा प्रजाति के कई सांप बरामद हुए हैं.
10 से ज्यादा बच्चे बरामद
जानकारी के मुताबिक बेलभरिया में मौजूद एक घर के कमरे से नागिन के 10 से ज्यादा बच्चे बरामद हुए हैं. इस घटना के गांव सहित पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस नजारे को देख लोगों के अंदर दहशत बैठ गई है. सांपो के बरामद होने के बाद परिवार ने तुरंत ही कमरा खाली कर दिया. कमरे में नाग और नागिन की तलाश लगातार जारी है.
कई दिनों से आ रही थी बदबू
घर के एक सामान भरे हुए कमरे के अंदर से कई दिनों से चूहों की तेज बदबू आ रही थी, साथ ही सांपों की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं. इस दौरान शक होने पर गांव के लोगों ने सर्प मित्र को मामले की सूचना दी. सूचना मिलने पर सर्प मित्र ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी शुरू कर दी. इस दौरान कमरे से 10 से ज्यादा कोबरा प्रजाति के बच्चे बरामद हुए.
परिवार ने खाली किया घर
इस घटना के बाद परिवार ने घर को खाली कर दिया है और डर के कारण वे वापस जाने को तैयार नहीं हैं. हालांकि कोबरा के बच्चों को पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया है, लेकिन अभी भी नाग और नागिन को नहीं पकड़ पाया है. घर के अंदर नाग-नागिन की तलाश लगातार जारी है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.
यह भी पढ़ें- बारिश बनी आफत! ग्रेटर नोएडा में ढही मॉल की बाउंड्री वॉल; पास की सड़क भी धंसी
