बिहार में नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार कोई न कोई योजना लाती रहती है. कभी किसानों को किस्त दे कर मदद करना तो कभी महिलाओं को व्यापार में बढ़ावा देने के लिए उनको पैसे देकर मदद करना. इसी कड़ी में एक बार फिर CM नीतिश कुमार ने बुजुर्गों की मदद के लिए एक अहम फैसला लिया है. सरकार के इस फैसले से वरिष्ठ नागरिकों को फायदा मिलने वाला है. बिहार सरकार ने वरिष्ठों को नए साल पर बड़ा उपहार दिया है. शनिवार के दिन उन्होंने इसके बारे में लोगों को बताया.
बुजुर्गों को मिलेगा फायदा
CM नीतिश कुमार ने यह फैसला ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ के 7 निश्चय पार्ट 3 को आगे बढ़ाते हुए लिया है. इसके अनुसार अब बुजुर्गों की सारी जांच घर पर ही की जाएगी. इनमें कई सारी जांच शामिल है. इससे वह बुजुर्ग जो चल नहीं पाते हैं या बीमार होने की वजह से उनको अस्पताल ले जाना मुश्किल होता है. उनको काफी मदद मिलने वाली है. इसके अलावा सरकार ने एक क्यूआर कोड को जारी किया है, जिसे स्कैन करके जनता सरकार को सुझाव दे सकती है.
सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
CM नीतिश कुमार ने इसकी जानकारी अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है. उन्होंने लिखा की 24 नवंबर 2005 से सरकार लोगों के लिए न्याय और उनके विकास में जुड़ी हुई है. समाज के विकास में सभी वर्गों का उत्थान करा गया है. बिहार के सभी लोगों को परिवार की तरह माना गया है. इसी कड़ी में हमने समाज के लिए एक बार फिर कार्यक्रम को लागू करने का फैसला लिया है. इसको लागू करने का मुख्य कारण नागरिकों के जीवन को और सुविधाजनक बनाना और उनके जीवन की कठिनाइयों को कम करना है.
इन जांचों को करा सकते हैं घर में
पोस्ट में उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों और वरिष्ठ नागरिकों की असुविधाओं को कम करना है. इसी कड़ी में इन वरिष्ठ नागरिकों के लिए जो सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी, उनमें उनको नर्सिंग की सुविधा घर में दी जाएगी. बीपी को घर पर ही चेक करवाना और ईसीजी और फिजियोथेरेपी तक की सुविधा को उपलब्ध कराया जाएगा. किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में तुरंत मेडिकल टीम द्वारा चिकित्सा को उपलब्ध कराया जाएगा.
सरकार के इस फैसले से लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है. अगर आपको सरकार के इस फैसले में कुछ और सहायता को उपलब्ध कराना या सुझाव देना है तो आप क्यूआर कोड को स्कैन करके दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: संगम तट पर उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, शुरू हो गया माघ मेला, जानें स्नान करने के लिए कब हैं विशेष तिथियां
