बिहार हमेशा से सार्वजनिक सामानों की चोरी करने के लिए चर्चा में रहता है. कभी मोबाइल टावर तो कभी पुल को चोरी करने की खबर सामने आती रहती है. ऐसे में एक और मामला सामने आया है. दरअसल, जहानाबाद में रेलवे लाइन की तार चोरी करने की मामला सामने आया है. चौंकाने वाली बात तो यह है कि 25 हजार वोल्ट के 35 मीटर ओवरहेड हाई-टेंशन तार को ही चोर लेकर फरार हो गए है.
मामला पटना-गया रेलखंड के मदारपुर रेलवे गुमटी का बताया जा रहा है. जहानाबाद रेलवे स्टेशन के कुछ ही दूर पर यह मामला घटित हुआ है. चोरी के कारण डाउनलाइन पर 3 घंटे तक ट्रेन का परिचालन ठप हो गया है. यात्रियों को इस वजह से काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा है. दानापुर रेल मंडल का सिग्नल सिस्टम साथ ही ओएचई लाइन का सिगनल, चोरों द्वारा काटे गए लार्ज स्पिन वायर को कट करने से ठप हो गया है. सिस्टम के फेल होते ही ईसीआर की टीम और आरपीएफ भी मौके पर पहुंची है.
बहुत मेहनत के बाद में हुआ काम
मौके पर पहुंची टीम के घंटों की मशक्कत के बाद में क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत की है. तार को बदलने के बाद में परिचालन फिर से बहाल किया गया है. मामले की जानकारी देते हुए सीनियर तकनीशियन असुंधा राही ने बताया कि सुबह 3:30 के करीब में चोरों ने लार्ज स्पिन वायर को कट किया था. आरपीएफ ने उन तारों को पास के ही गड्ढे से बरामद किया है. गड्ढे के आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही चोरों का खुलासा किया जाएगा.
किन लाइनों पर पड़ा असर?
पलामू एक्सप्रेस में दिक्कत
हटिया-पटना एक्सप्रेस में दिक्कत
इसके अलावा भी कई ट्रेंनों पर पड़ा असर
ये भी पढ़ें: तेलंगाना का अनोखा मामला: 10 रुपये के सिक्कों से खरीदी ₹1.10 लाख की बाइक, शोरूम वाले गिनते हुए परेशान
