samrat choudhary net worth assets: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास 11.35 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है, जिसमें करोड़ों की कृषि भूमि, म्यूचुअल फंड निवेश और हथियार शामिल हैं, लेकिन उनके पास अपना कोई रिहायशी मकान नहीं है.

samrat choudhary net worth assets: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. Nitish Kumar के इस्तीफा देने के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में Samrat Choudhary का नाम सामने आया है. वह पहले से ही डिप्टी सीएम थे और मुख्यमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे थे. विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बन गई. वह Bharatiya Janata Party के वरिष्ठ नेता हैं. उन्होंने Bihar की तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था. माना जा रहा है कि यह पहली बार होगा जब बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनेगी.
चुनाव के दौरान सम्राट चौधरी ने Election Commission of India को अपना हलफनामा दिया था. इसमें उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्ति की पूरी जानकारी दी थी. इस हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 11.35 करोड़ रुपये बताई गई है. खास बात यह है कि उनके ऊपर किसी भी तरह का कर्ज नहीं है. यानी उन्होंने बिना किसी कर्ज के इतनी बड़ी संपत्ति बनाई है. हलफनामे में बताया गया कि उनके पास चुनाव के समय 1 लाख 35 हजार रुपये नकद थे. वहीं उनकी पत्नी के पास करीब 35 हजार रुपये कैश था. अलग-अलग बैंक खातों में उनके करीब 27 लाख रुपये जमा बताए गए हैं.
अगर जेवरात की बात करें तो सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी के पास अच्छी खासी गोल्ड ज्वेलरी है. हलफनामे के अनुसार सम्राट चौधरी के पास लगभग 200 ग्राम सोना है. इसकी कीमत मौजूदा समय में करीब 30 लाख रुपये के आसपास मानी जा रही है. उनकी पत्नी कुमारी ममता के पास भी लगभग इतनी ही कीमत का सोना है. साथ ही करीब 75 हजार रुपये की चांदी भी बताई गई है. इस तरह दोनों के पास मिलाकर करीब 60 लाख रुपये के गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी हैं. इसके अलावा उनके नाम पर एक Bolero Neo कार भी दर्ज है जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई गई है. उनके पास 4 लाख रुपये की एनपी बोर राइफल और करीब 2 लाख रुपये की एक रिवॉल्वर भी है.
सम्राट चौधरी ने शेयर बाजार और फंड में भी निवेश किया हुआ है. उन्होंने कई म्यूचुअल फंड और योजनाओं में पैसा लगाया है. उनके पोर्टफोलियो में Franklin India Equity Fund में करीब 4.18 लाख रुपये का निवेश है. HDFC Midcap Opportunities Fund में लगभग 5.23 लाख रुपये लगाए गए हैं. इसके अलावा Nippon India Retirement Fund में करीब 22 लाख रुपये निवेश किए गए हैं. उन्होंने पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF में भी करीब 10.28 लाख रुपये जमा किए हैं. बीमा पॉलिसी में भी निवेश है. LIC की एक पॉलिसी में करीब 8 लाख रुपये और SBI Life की पॉलिसी में करीब 1.50 लाख रुपये लगाए गए हैं.
अगर अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास करोड़ों की जमीन है. हलफनामे के अनुसार Munger जिले के तारापुर, मानिकपुर और खजपुरा इलाके में करीब 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कृषि और गैर-कृषि जमीन है. उनकी पत्नी के नाम पर भी लगभग 50 लाख रुपये की कृषि भूमि बताई गई है. इसके अलावा Patna में उनकी पत्नी के नाम पर एक कमर्शियल बिल्डिंग भी है जिसकी कीमत करीब 58 लाख रुपये बताई गई है. दिलचस्प बात यह है कि सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी के नाम पर कोई भी रिहायशी मकान दर्ज नहीं है. उनकी ज्यादातर संपत्ति जमीन और निवेश के रूप में बताई गई है.
