बिहार से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है. दरभंगा जिले में बहादुरपुर पीएचसी सेंटर में एक कैदी पुलिस की गिरफ्त से चकमा देकर फरार हो गया. जिसके बाद में तलाश किए जाने पर पता लगा कि वह नाले में छिपा है.
पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी
बिहार के दरभंगा जिले से एक अनोखी और पुलिस की लापरवाही वाली घटना सामने आई है. यहां एक कैदी पुलिस को चकमा देकर पुलिस की गिरफ्त से भाग गया और फरार होकर एक अंडरग्राउंड नाले में जाकर छिप गया. इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई. हालांकि काफी देर की मेहनत करने के बाद में फरार होने वाले कैदी को दोबारा से पकड़ लिया गया है.
अंडरग्राउंड नाले में कूद गया कैदी
बताया जा रहा है कि दरभंगा जिले में लहेरियासराय थाने के पुलिसकर्मी 2 कैदियों की मेडिकल जांच कराने के लिए उन्हें लेकर बहादुरपुर पीएचसी लेकर गए थे. जिसके बाद मेडिकल जांच के दौरान ही एक इफ्तिखार अहमद नाम का कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. कैदी भागकर अस्पताल के पास मौजूद अंडरग्राउंड नाले में कूद गया. जब पुलिस की कैदी के भागने की सूचना मिली तो भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया.
2 कैदियों को मेडिकल जांच के लिए ले गई थी पुलिस
इस मामले की सूचना मिलने के बाद में पुलिस ने नाले के मुहाने पर घेराबंदी कर दी. जिसके बाद काफी देर कोशिश करने के बाद में पुलिस ने कैदी को दोबारा से गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि लहेरियासराय थाने की पुलिस इफ्तिखार अहमद और मोहसिन कुरैशी नाम के 2 कैदियों को मेडिकल जांच के लिए बहादुरपुर PHC लेकर गई थी. इसी दौरान एक कैदी फरार हो गया.
पुलिस ने लगाई बाहर आने की गुहार
रिपोर्ट के मुताबिक कैदी इफ्तिखार अहमद जिस नाले में कूदा था, वह नाला काफी पतला और गहरा था. जिसके चलते पुलिस अंदर जाकर कैदी को पकड़ने में सक्षम नहीं थी. जिसके बाद हालातों के देखते हुए पुलिस लगातार कैदी को समझाती रही और उसे नाले से बाहर निकलने के लिए लगातार रिक्वेस्ट करती रही. जिसके बाद में काफी कोशिशों के बाद में कैदी को देबारा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरी घटना ने बिहार की पुलिस की कार्यशैली के ऊपर गंभीर सवालों का जखीरा ला दिया है.
